मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 26 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Hariyana

वैष्णो देवी जा रही ट्रैवलर ट्रॉले से टकराई, सात की मौत: 20 घायल

May 24, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अंबाला। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार से भरी ट्रैवलर की ट्रॉले में भिड़त हो गई। यह हादसा अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास रात करीब दो बजे हुआ। ट्रैवलर में कुल 26 लोग सवार थे। उनमें से छह माह की बच्ची सहित सात की मौत हो गई है, 20 लोग घायल हुए हैं।  हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रैवलर का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और घायल हाईवे पर ही इधर-उधर गिर गए। जबकि कुछ घायल ट्रैवलर में ही फंसे थे। चीख पुकार सुनने के बाद राहगीरों ने घायलों को निकाला और पुलिस की मदद से एंबुलेंस के जरिए छावनी नागरिक अस्पताल व आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मोहड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर जानकारी देते हुए घायल धीरज ने बताया कि वह 23 मई की शाम को वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए थे और सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। जैसे ही वह मोहड़ा के पास पहुंचे तो अचानक ट्राले के आगे कोई वाहन आ गया था। जैसे ही ट्राले ने ब्रेक लगाई तो उनकी ट्रैवलर अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। सोनीपत के जखोली निवासी विनोद (52) की मौत, यूपी के बुलंदशहर ककौड़ के मनोज(42) और गुड्डी, यूपी के हसनपुर के बुजुर्ग महेर चंद, यूपी के ककौड़ निवासी सतबीर(46), दीप्ति (छह माह) की मौत हो गई है। अभी कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों का सिविल और आदेश हस्पताल में पहुंच हालचाल जाना और हर संभव मदद देने का भरोसा दिया, उन्होंने घटना को लेकर मुख्यमंत्री से बात और घायलों एवं परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने का आह्वान किया।हरियाणा के अंबाला में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।हादसे में घायलों की पहचान बुलंदशहर निवासी 50 वर्षीय राजिंद्र, 37 वर्षीय कविता, 15 वर्षीय वंश, 20 वर्षीय सुमित, सोनीपत के जखोली निवासी 40 सरोज, दिल्ली के मगुलपुरी निवासी 15 वर्षीय नवीन, 50 वर्षीय लालता प्रसाद, मुगलपुरी निवासी 42 वर्षीय अनुराधा, बुलंदशहर के टकोर निवासी 23 वर्षीय शिवानी, बेटा 4 वर्षीय आदर्श, यूपी में धनकौर के पास जमालपुर निवासी राधिका, धीरज घायल के रूप में हुई।     

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights