नगर मे मौत का तांडव लोगों मे दहशत कोरोना महामारी के चलते लोग खौफजदा
इतनी मौते होने के बाद भी लोगों मे लापरवाही चरम पर कोरोना पॉज़िटिव भी नहीं कर रहे कोई एतीयात
सहसवान। पूर्व सभासद, वरिष्ठ चिकित्सक और नामित सभासद की मां समेत चार लोगों की बुखार और अन्य बीमारियों के चलते मौत हो गई। हालांकि किसी भी मौत की कोरोना से होने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कोरोना को लेकर लोगों में खौफ व्याप्त है। इसके अलावा देहात में भी लोग महामारी को लेकर खौफजदा है।
नगर के मुहल्ला चौधरी निवासी पूर्व सभासद निराले खान (60) पिछले करीब एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे। बरेली के एक निजी अस्पताल में गुरुवार रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान उनका इंतकाल हो गया। मुहल्ला सैफुल्लागंज निवासी शुजाउद्दीन अंसारी (42) करीब पांच दिन से बुखार से पीड़ित थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उनका भी इंतकाल हो गया। इधर, पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष स्वर्गीय राम प्रसाद कश्यप निवासी अकबराबाद की पत्नी शकुन्तला देवी का शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उनके आवास पर निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। बता दें कि उनके पुत्र रामौतार कश्यप नगरपालिका के नामित सभासद हैं। दूसरी तरफ मुहल्ला अकबराबाद निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रूम सिंह (88) का उनके आवास पर ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। परिजनों ने बताया वह पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र डा केपी सिंह भी नगर में चिकित्सक के रूप में कार्य कर रहे हैं। कस्बे में लगातार हो रही मौतों से लोगों में खौफ बना हुआ है।
