मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 17 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 18.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शिवपाल का बड़ा बयान, बोले- वैक्सीन में भी भाजपा ने लिया कमीशन, मुख्यमंत्री योगी पर भी साधा निशाना

April 30, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

इटावा। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में जनसभाएं कर रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मंच से भाजपा पर हमलावर रहे। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए भी भाजपा पर वैक्सीन में भी कमीशन लेने का आरोप लगाया। कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचारी है। चंदे के रूप में पूंजीपतियों से कमीशन लिया गया है।ग्राम लरखोर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ भ्रमित करने का काम करती आई है। ऐसे में अगर आप लोग दिल्ली की सरकार बदलवाने का काम कर दो तो प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकार की पटरियों को उखाड़ने में आसानी हो जाएगी। भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों के लिए ही काम करती आई है। देश के संविधान को बदलने का प्रयास कर रही है। योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा तानाशाही के बलबूते पर अपनी सरकार चला रही है। ये लोग किसी भी नौजवान को नौकरी नहीं दे पाए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बाबा जी अभी आए थे, सत्यनारायण की कथा का चूरन बंटवा रहे थे। उन्हें चूरन और प्रसाद में भी फर्क पता नहीं।कहा कि इस बार सपा को वोट देकर ऐसा इंजेक्शन लगाओ, जिसकी आवाज दिल्ली तक पहुंचे। डिंपल यादव ने कहा है कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। यह चुनाव देश में संविधान व देश बचाने के लिए चुनाव है। जनसभा के बाद शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा पर वैक्सीन में भी कमीशन लेने का आरोप लगा दिया। दोनों नेताओं ने रायनगर व मलाजनी में भी जनसभाएं की। इस दौरान सपा के विकास कार्यों को भी जमकर गिनाया। कार्यक्रम आयोजक डॉ. प्रमोद कुमार यादव , पूर्व सरपंच मुकद्दम सिंह  सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य , कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू यादव आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights