मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 17 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 18.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लोकसभा में विपक्ष खत्म, हर ओर दुर्विजय को मिल रहा अपार समर्थन

April 30, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य के समर्थन में बदायूं, बिसौली विधानसभा क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक सभाएं हुईं। इस दौरान क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित कई सभाओं में भारी भीड़ उमड़ी। सभाओं में प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य ने राष्ट्र के विकास के लिए अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प दिलाया। उझानी स्थित क्षत्रिय भवन में क्षत्रिय समाज ने भाजपा के समर्थन में एकजुटता का संदेश दिया। दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज ने हमेशा राष्ट्र को प्राथमिकता दी है। आज राष्ट्र को नरेंद्र मोदी जैसे नेता का मार्गदर्शन चाहिए। क्षत्रिय समाज मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बदायूं से दुर्विजय शाक्य को संसद पहुंचाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री वीएल वर्मा, पूर्व मंत्री विमल अग्रवाल, विधायक हरीश शाक्य, अशोक तोमर
आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस मौके पर दुर्विजय शाक्य ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों और गुंडा तत्वों को खत्म करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिताना आवश्यक है। शहर समेत सदर विधानसभा के फरीदपुर चकोलर, दराव नगर, पालिया झंडा, खेड़ा बुजुर्ग, नारखा सराय, मई रजऊ, कासिमपुर, वजीरगंज आदि में हुई सभाओं में हजारों समर्थकों की भीड़ ने प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य का जोरदार स्वागत किया।

इन सभाओं में क्षेत्रीय विधायक महेश गुप्ता ने लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य को जिताने का संकल्प दिलाया। मुड़िया धुरेकी कस्बा के एमजी ग्रीन रिसार्ट में आयोजित सभा में विधान परिषद सदस्य महाराज सिंह व जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया, पीलीभीत के भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप, शिवराम सिंह, रामबीर सिंह आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रवादी करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights