सत्ता और कार्पोरेट वैभव के नशे में जनता का मजाक उड़ा रही है भाजपा:आदित्य यादव

WhatsApp-Image-2024-04-30-at-16.56.48-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। लोकसभा से चुनाव लड़ रहे सपा व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आदित्य यादव ने बिल्सी नगर पालिका में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान आदित्य यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता और कार्पोरेट वैभव के नशे में जनता का मजाक उड़ा रही है। भारी भरकम संसाधन, सत्ता, तकनीक और पैसे के बल पर लोगों का चरित्र हनन और तथ्यहीन सूचनाओं का प्रसार कर भाजपा जनता को गुमराह करना चाहती है। अब जनता असल मुद्दों से ध्यान नहीं हटाने वाली।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भाजपा की असलियत सामने आ चुकी है।आदित्य यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आज देश का नौजवान, किसान और व्यापारी बदहाल हैं।जनसंपर्क के दौरान आदित्य यादव ने जनता के हित में अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने अपने पिता व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के द्वारा क्षेत्र में किए गए कामों की भी गिनती कराई। उन्होंने कहा की चुनाव के बाद भी क्षेत्र में रहकर तय की हुई प्राथमिकताओं पर व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि बदायूं से मेरा परिवार जैसा रिश्ता है। उन्होंने पार्टी का भी धन्यवाद देते हुए कहां की पार्टी ने उन्हें योग्य समझ कर ही बदायूं से मैदान में उतारा है आप लोग के आशीर्वाद से चुनाव जरूर जीतूंगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights