मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 17 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 18.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मुसलमानों के वोटों की तिजारत कर रही है सपा’ अखिलेश यादव पर भड़के बरेली के उलमा

April 30, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मंगलवार को अन्य उलमा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की खुलकर मुखालफत की। मौलाना ने कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहा है। हजारों की तादाद में मुसलमान उलमा से पूछ रहे हैं कि हम वोट किसको दें। इसे लेकर उलेमा ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है।  शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी चुनावी सभाओं में मुसलमान शब्द इस्तेमाल करने से डर रहे हैं। मुस्लिम चेहरों को हाशिए पर कर दिया गया है। 22 मुस्लिम बहुल लोकसभा सीटों पर गैर मुस्लिमों को टिकट दिया गया है। राज्यसभा, विधान परिषद और संसद में मुसलमानों की नुमाइंदगी को एक साजिश के तहत खत्म किया जा रहा है। उन्होंने अखिलेश पर मुसलमानों का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बरेली में हुई सपा की सभा में आजम खां का फोटो तक नहीं लगाया गया। प्रदेश के अन्य जनपदों में सपा मुस्लिम विधायक और आजम खां वर्षों से जेल में हैं। इन तमाम चीजों के जिम्मेदार अखिलेश यादव हैं। उन्होंने मुसलमानों के मुद्दों से अपने आप को अलग थलग कर रखा है। वह मुसलमानों के हमदर्द नहीं हैं।  उलमा ने कहा कि अखिलेश यादव मुसलमानों की दाढ़ी और टोपी से नफरत करते हैं। वो हमेशा मुसलमानों को भाजपा और आरएसएस का डर व खौफ दिखाते रहते हैं। मुसलमानों के अंदर सियासी सूझ-बूझ न होने की वजह से अखिलेश यादव मुसलमानों का इस्तेमाल करते हैं। अखिलेश यादव एक तरह से मुसलमानों के वोटों की तिजारत कर रहे हैं। मगर अब इस चुनाव में मुसलमान उनकी तिजारत को बंद कर देगा।  

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights