ताकत दिखाने का अंतिम दिन, आज शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार, पोलिंग पार्टियां कल होंगी रवाना

Screenshot-2024-04-24-200811
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। चुनावी मैदान में प्रत्याशियों ने ताकत झोंकी हुई है। राजनीतिक पार्टी के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए मैदान उतरे हुए हैं। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार बुधवार शाम 5 बजे थम जाएगा। गुरुवार को विक्टोरिया पार्क से मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभा में 756 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। इसकी तैयारियों में जिला प्रशासन जुटा है।26 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव होना है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा में किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण व हापुड़ विधानसभा में 20 लाख 530 मतदाता वोट करेंगे। जहां पर 756 मतदान केंद्र बने हैं। बुधवार शाम को प्रचार प्रसार रुक जाएगा।जिला प्रशासन ने विक्टोरिया पार्क से पोलिंग पार्टियां रवाना करने की तैयारी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि पोलिंग बूथ तैयार हो गई हैं। पांचों विधानसभा में पिंक बूथ, दिव्यांग, मॉडल बूथ, युवा बूथ बनाए गए। प्रशासन के द्वारा बूथों सजावट का कार्य चल रहा है। विधानसभा किठौर  मतदाता 368872, मेरठ कैंट 439553, मेरठ शहर 314618, मेरठ दक्षिण   497301, हापुड़ विधानसभा 380186 ।                      
                       
                   
                 
         

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights