मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 14 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाल दिवस पर छात्रों ने प्रस्तुत किए 300 से अधिक विज्ञान, अंतरिक्ष और अनुसंधान आधारित मॉडल

November 14, 2026By admin0 comments
👁 6.2K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

चित्रकूट, परमहंस संत श्री रणछोड़दास जी महाराज की पावन प्रेरणा से संचालित श्री सदगुरु शिक्षा समिति के तत्त्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल दिवस के अवसर पर सदगुरु बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन सदगुरु शिक्षा समिति एवं श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के संयुक्त प्रयासों से अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सदगुरु पब्लिक स्कूल, विद्याधाम विद्यालय, श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय, सदगुरु नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्कूल तथा सदगुरु कंप्यूटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, अंतरिक्ष, चिकित्सा विज्ञान और नवीन अनुसंधान क्षेत्रों से जुड़े 300 से अधिक आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल तैयार कर प्रदर्शित किए। इन मॉडलों में कचड़े को जलाकर बिजली का निर्माण, संचालित अग्निशामक, वॉटर फ्लो अलार्म,चित्रकूट में आई बाढ़ से त्रासदी का मॉडल,अंतरिक्ष यान को विद्युत सप्लाई का मॉडल, कार्बन अवशोषक,कार्बन अवशेष एकत्रीकरण,वाटर प्यूरीफायर, अल्कोहल डिटेक्टर आदि आधुनिक विज्ञान के कई रोचक मॉडल को शामिल किया गया था। बच्चों की रचनात्मकता, तकनीकी समझ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।
प्रदर्शनी में आने वाले आगंतुकों और अभिभावकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के भीतर अनुसंधान, जिज्ञासा और नवाचार को प्रोत्साहित करते हैं। इसी के साथ छात्रों ने 60 से अधिक स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए, जिनमें घरेलू पकवानों से लेकर आधुनिक फास्ट फूड तक की विविधता देखने को मिली। इन स्टॉलों का उद्देश्य बच्चों में उद्यमिता, प्रबंधन और टीमवर्क की भावना विकसित करना था। उद्घाटन सत्र एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास विभाग राज्य मंत्री श्री मती प्रतिमा बागरी और विशिष्ट अतिथि चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, ट्रस्टी बी एन लोहानी, अमेरिका से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रकाश डी शाह और उनकी धर्म पत्नी श्रीमती सोना शाह रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन और गुरु पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का ट्रस्टी इलेश जैन और महिला समिति की अध्यक्षा ऊषा बी जैन पुष्प गुच्छ ,साल और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया, तत्पश्चात ऊषा बी जैन ने सभी अतिथियों का अपने उद्बोधन से स्वागत और आभार व्यक्त किया। इसके बाद सदगुरु पब्लिक स्कूल और विद्याधाम विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत, समूह नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छोटे छोटे बच्चों द्वारा बने महापुरुषों की झांकियां रही, जिसमें छोटे बच्चों ने विभिन्न ऐतिहासिक, पौराणिक, वैज्ञानिक और सामाजिक विषयों पर आधारित वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के आत्मविश्वास और मंच प्रदर्शन ने दर्शकों का मन जीत लिया। इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ. इलेश. जैन ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि अगर 1947 तक देश को विकसित भारत बनाना है तो हर बच्चे को कड़ी मेहनत करना पड़ेगा और साथ ही हर बच्चे को बड़ा सपना भी देखना पड़ेगा जब सपना देखेंगे तभी आप नई ऊंचाइयों को तय करेंगे। अंत में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने स्व पद्मश्री डॉ बी के जैन को याद करते हुए,बच्चों को संबोधित करते हुय कहा कि जीवन में हर बच्चे का लक्ष्य होना चाहिए कि हमें क्या बनना है क्या करना है जिसका लक्ष्य तय नहीं है अक्सर वही भटक जाते है। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर बाल दिवस मेला का अवलोकन किया।बाल दिवस पर महिला समिति की अध्यक्ष उषा बी. जैन और ट्रस्टी इलेश जैन ने सभी बच्चों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपने ज्ञान तथा प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। समारोह में सचिव आर.बी. सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला, सविता बेन हरियाणी, प्राचार्य शंकर दयाल पांडेय, राकेश तिवारी, तुषारकांत शास्त्री,मंजुला
वानी, दीपक वानी, फिरोज हसन खान समेत सभी विद्यालयों के आचार्यगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र अभिभावक, गुरुभाई-बहन तथा सदगुरु परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साह, रचनात्मकता और नवाचार से परिपूर्ण रहा तथा बाल दिवस को यादगार बनाने में सफल रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights