मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 15 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डिप्टी सीएम केशव बोले- पीएम मोदी ने कांग्रेस के चरित्र को पहले ही उजागर कर दिया

April 24, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कांग्रेस दलित विरोधी, पिछड़ा विरोधी, गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही उनका वास्तविक चरित्र जनता के सामने रख दिया है जिससे कि वो बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस 40 सांसद भी नहीं जीत पाएगी। देश में मोदी लहर चल रही है। भाजपा को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। केशव मौर्य कांग्रेस ओवरसीज के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। हालांकि, कांग्रेस ने उनके इस बयान से पल्ला झाड़ लिया है।बता दें कि सैम पित्रोदा ने कहा था कि अमेरिका में विरासत कर (टैक्स) लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45 फीसदी अपने बच्चों को दे सकता है। 55 फीसदी सरकार द्वारा हड़प लिया जाता है। यह एक दिलचस्प नियम है। यह कहता है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब आप जा रहे हैं, आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए। हालांकि पूरी नहीं, आधी ही। ये जो निष्पक्ष कानून है मुझे अच्छा लगता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights