मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 15 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

खेतों में लहलाती फसल, पक्के मकान, इज्जतघर से बढ़ा महिलाओं का सम्मान, यही है रामराज्य : दुर्विजय शाक्य

April 21, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव रुखड़ा खौला, मूसाझाग, कंडेला, आमगांव, मोहम्मदनगर सुलरा, नाई, दियोरीजीत, घटपुरी, ब्यौर, विनाबर, सिकरोड़ी, भितारा, पुठी सराय में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को भाजपा की रीति-नीतियां गिनाईं। साथ ही पार्टी के पक्ष के मतदान की अपील की। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत सत्कार किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जनता जर्नादन के स्वागत सत्कार के बीच भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वो दौर और था, जब विरोधी दलों के गुंडे बूथों पर कब्जा करके मनमानी सरकार चुन लेते थे। क्योंकि यह दौर मोदी-योगी का दौर है, यहां आम जनता से लेकर बूथ तक सब सुरक्षित है।भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य रुखड़ा खौला गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका गांव के गेट पर ही भव्य स्वागत कर फूलमालाओं से लाद दिया। ढोल नगाड़े बजवाते हुए गांव वाले उन्हें भीतर ले गए। यहां नुक्कड़ सभा में भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि लोगों के समर्थन को देखकर स्पष्ट है कि यह चुनाव जीत के लिए नहीं बल्कि जीत का अंतर बढ़ाने के लिए लड़ रहे हैं। क्योंकि हर तरफ भाजपा की बयार बह रही है। खेतों में फसल, पक्के घर बता रहे रामराज्य आ गया इसके बाद दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा खेतों में फसलें लहलहा रही हैं। किसान पक्के घरों में अपनी फसल लाकर रख रहे हैं। महिलाओं को इज्जतघर की सौगात मिली है। गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। गुंडे-अपराधी जेल से नहीं निकल रहे। यही रामराज्य है, जो योगी-मोदी सरकार में ही संभव है।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं। मोदी-योगी सरकार में देश और प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है और विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। एमएलसी वागीश पाठक ने कहा भाजपा सरकार जन-जन की पार्टी है, जबकि सपा-बसपा-कांग्रेस परिवारवादी पार्टी हैं। इन सभी परिवारवादी पार्टियों को 2024 के लोकसभा चुनाव में समाप्तवादी पार्टी बनाना है।। इस मौके पर पूर्व डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्या, सोबरन राजपूत, अनेकपाल पटेल, मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, नौरंग पाल, अनुज सक्सेना, अरविन्द कुमार, अंकित शाक्य, मधूसदून गुप्ता, पुष्पेंद्र सैनी, संदीप लक्खा, अमन गुप्ता, विवेक सिंह, प्रतीक मिश्रा, वीर सिंह प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights