बसपा ने 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित, वाराणसी व फिरोजबाद के प्रत्याशी बदले

download-2-5
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने वाराणसी और फिरोजाबाद में अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं। वाराणसी में अतहर जमाल लारी की जगह अब सैयद नेयाज अली (मंजू भाई) और फिरोजाबाद में सत्येंद्र जैन सौली की जगह पूर्व मंत्री चौधरी बशीर चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि कई शादियां करने की वजह से चौधरी बशीर खासे विवादित रह चुके हैं।इसके अलावा हरदोई से पार्टी ने एमएलसी भीमराव अंबेडकर को टिकट दिया है। भीमराव अंबेडकर का एमएलसी का कार्यकाल 5 मई को समाप्त हो रहा है। वहीं संतकबीरनगर में बसपा ने मोहम्मद आलम को प्रत्याशी बनाया गया है। मछलीशहर से पंजाब काडर के रिटायर्ड आईएएस कृपाशंकर सरोज को टिकट मिला है। सीतापुर में बिसवां से पूर्व भाजपा विधायक महेंद्र सिंह यादव को टिकट मिला है। पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद टिकट कट गया था। इसी तरह फतेहपुर में मशहूर चिकित्सक डॉ. मनीष सिंह सचान को मिला है। महराजगंज में मोहम्मद मौसमे आलम, मिश्रिख में बीआर अहिरवार, भदोही में अतहर अंसारी और फूलपुर में जगन्नाथ पाल को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि बसपा अब तक 63 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, जिसमें 18 मुस्लिम हैं। शुक्रवार को जारी सूची में भी पांच मुस्लिमों को टिकट मिला है। हालांकि पार्टी ने वाराणसी में पहले मुस्लिम नेता को ही मौका दिया था। वहीं फिरोजाबाद में अब मुस्लिम कार्ड खेलने का फैसला लिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights