पीलीभीत में 60 फीसदी से अधिक हुआ मतदान, जानिए दिनभर का अपडेट

पीलीभीत। लोकसभा सीट के लिए जिले की चार और बरेली के बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह रहा। पीलीभीत के प्राथमिक विद्यालय ताखान मतदान केंद्र पर सात बजे से पहले ही मतदाता पहुंच गए और सबसे पहले मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाई। पीलीभीत की चारों और बरेली की बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर 1924 बूथों पर मतदान हुआ। इसमें जिले के 151 मतदेय स्थल शामिल रहे। 60 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयाोग किया। मतदान शुरू होने से पहले पोलिंग पार्टियों ने जरूरी तैयारियां पूरी की। ईवीएम और वीवीपैट को जोड़ गया। कागजी काम किए, मतदान बूथ बनाकर प्रक्रिया पूरी कर ली। सेक्टर- जोनल मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी भी भ्रमणशील रहे। लोकसभा क्षेत्र में करीब 18.31 लाख मतदाता हैं। इनमें 9.78 लाख से अधिक पुरुष और आठ लाख से अधिक महिला मतदाता हैं। मतदान के लिए 1521 बूथ बनाए गए। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।जितिन प्रसाद – भाजपा भगवतसरन गंगवार- सपा अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू- बसपा, राजीव कुमार सक्सेना – भारतीय कृषक दल,संजय कुमार भारती – राष्ट्रीय समाज दल(आर)
आशीष कुमार- निर्दलीय,आदर्श पांडेय – निर्दलीय,प्रमोद कुमार पटेल- निर्दलीय,सुशील कुमार शुक्ला- निर्दलीय
मो. शाहिद हुसैन – निर्दलीय, 18,31,699 हैं कुल मतदाता।,- 14,61,062 मतदाता पीलीभीत (चारों विधानसभा क्षेत्रों) में,- 3,70, 637 मतदाता बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में।,- 8,53,082 महिला मतदाता – 9,78,777 पुरुष मतदाता,- 26,689 युवा मतदाता (18 से 19 वर्ष आयु वर्ग),- 23, 747 दिव्यांग मतदाता।, – 40 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।मतदान को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह रहा। युवा वोटर अंजली तोमर ने अवंतीबाई इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान किया। माथुर रोड निवासी राहुल गुप्ता ने नगर पालिका परिसर बूथ पर मतदान किया। बीसलपुर के मनकापुर मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन के न चालू होने से आधा घंटा विलंब से मतदान शुरू हुआ। बीसलपुर के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन के खराब हो जाने से पौन घंटे मतदान बाधित रहा। अवंतीबाई इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर कई मतदाता अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने अंगुली पर स्याही का निशान दिखाते हुए लोगों से वोट डालने की अपील की। मतदान के बीच पीलीभीत लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। शहर के ड्रमंड इंटर कालेज पहुंचे सपा उम्मीदवार ने कहा कि पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं रात में उठा लिया। पुलिस ने उन्हें धमकाया। कहा कि तुम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हो। पोलिंग बूथों की तरफ नहीं जाओगे। भाजपा का विरोध नहीं करोगे। शहर के 80 वर्षीय कृष्ण अवतार कंसल अपनी पत्नी को लेकर ड्रमंड इंटर कॉलेज बूथ पर मतदान करने पहुंचे। उनकी पत्नी चलने में असमर्थ हैं। इसीलिए वह उन्हें स्कूटी पर बैठाकर मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि सभी को देश हित में मतदान करना चाहिए। पीलीभीत में जीजीआईसी मतदान केंद्र पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और पुलिस पर एजेंट को मतदान केंद्र के अंदर न जाने देने का आरोप लगाया। गांव सिमरिया महाराजपुर के मतदान केंद्र पर चार वोट पड़ने के बाद अचानक वीवीपैट मशीन खराब होने से कुछ देर मतदान बाधित रहा। पीठासीन अधिकारी की सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट ने वीवीपैट मशीन दूसरी लगाई, तब जाकर मतदान शुरू हो सका।