डिप्टी सीएम ने किया भाजपा प्रत्याशी की नामांकन सभा को संबोधित, उमड़ा हजारों का जनसैलाब

WhatsApp-Image-2024-04-18-at-18.14.16
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय ब्रजेश पाठक ने लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य की नामांकन सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल भ्रष्ट गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। क्योंकि भ्रष्ट गठबंधन पूरे देश को बेचने और सांप्रदायिक दंगों में झोंकने की तैयारी में है। जबकि भाजपा हर तबके के लोगों को राहत पहुंचाने जैसी योजनाओं के क्रियांवयन और देश की दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का संकल्प लिए बैठी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

माननीय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक यहां हेलीकॉप्टर से पहुंचे। पुलिस परेड ग्राउंड में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद वह कार द्वारा बदायूं क्लब पहुंचे। यहां मंच पर प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य समेत अन्य पदाधिकारियों व केंद्रीय मंत्री और विधायकों ने उनका स्वागत किया।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज गरीबों जीवनस्तर को ऊपर उठाने में भाजपा ने कामयाबी हासिल कर ली है। 2004 से 2014 तक कांग्रेस के गठबंधन से सरकार चल रही थी। कांग्रेस में कोयला घोटाला हुआ, टूजी घोटाला हुआ।

सबसे बड़ी चुनौती कामनवेल्थ गेम में घोटाला हुआ और कांग्रेस के मंत्री आज इन्हीं घोटालों के कारण जेल की सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के अंदर आतंकवादी हमले करते थे तो कांग्रेसी बस इतना कहते थे कि यह पाकिस्तान को आखिरी चेतावनी है। भाजपा सरकार में पुलवामा में अटैक हुआ तो हमारी सेना ने आतंकवादियों के कैम्प को पाकिस्तान में घुसकर तबाह किया। आपको याद होगा जब पायलट अभिनंदन पाकिस्तान में फंसे थे तो लोगों को लगा कि अब अभिनंदन गए लेकिन यह मोदी के 56 इंच का सीना था जिससे सहमकर पाकिस्तान ने अभिनंदन को सकुशल वापस किया।उन्होंने कहा देश में गरीब को पक्का मकान मिला है। पीने के पानी के लिए संघर्ष होते थे। मोदी ने गांव-गांव घर-घर पेयजल पहुंचाने का काम किया है। गैस कनेक्शन केवल बड़े आदमी के पास होता था, जबकि अब उज्ज्वला योजना के तहत हर घर गैस पहुंची है। 2017 में प्रदेश में सरकार बनी तो सरकारी स्कूलों में बच्चों को ड्रेस दी गईं, किताबें दी गईं। इसी वजह से आज स्कूलों में बच्चों का ग्राफ बढ़ा है। आज बिजली 24 घंटे मिल रही है। 2.72 लाख किलोमीटर सड़कें बनाई गई हैं। जब भी विपक्ष की सरकारें रही हैं, भाई-भतीजावाद हुआ है। आज गुंडे गले में तख्ती डालकर घूमते हैं कि आज हम सब्जी बेच लेंगे लेकिन गुंडई नहीं करेंगे। भयमुक्त समाज को दुर्विजय को करें वोट केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि आज मोदी-योगी राज में बहन बेटियां और व्यापारी सभी सुरक्षित हैं। अगर इसी तरह का भयमुक्त समाज चाहिए तो दुर्विजय शाक्य को वोट दें। क्योंकि यही ऐसे प्रत्याशी हैं जो भाजपा की नीति-रीति पर चलते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ पहाड़ बनकर खड़े रह सकते हैं।अपने बेटे को जिताओ, दुर्विजय ने बदायूँ की स्थानीय भाषा में आशीर्वाद माँगा :- प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य ने कहा कि बदायूं वालों का दिल बहुत बड़ा है। जो भी संसद तक जाने के लिए उनसे वोट मांगने आया, यहां के लोगों ने उसे संसद भेजा है। यह नहीं देखा कि अपना है या पराया, स्थानीय है या गैर जिले का है, क्योंकि बदायूं के लोग जिसके साथ खड़े होते हैं तो खुलकर खड़े होते हैं।

इसलिए इस बार अपने जिले के बेटे को संसद पहुंचाओ। मुझे ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी, मैं आपका अपना हूं और आपके बीच ही रहूंगा, सेवा करूंगा। उन्होंने कहा मैं संगठन के काम से बहुत दिनों तक इस जिले से बाहर रहा। पढ़ाई के क्रम में अलग शहरों में रहा। काम के लिए अलग अलग शहरों में गया। पर मैंने कभी जिले का नाम खराब नहीं किया। मैंने बदायूं के नाम को आगे बढ़ाया है। मैं एक अनुभव शेयर करना चाहता हूं। जब मैं बरेली पढ़ने गया तो कमरा लेकर हम लोग रहते थे। लोग कहते थे कि ये बदउआं वालों को कमरा मत देयो। हमने पूछा कि बदउअन को कमरा क्यों न देयोगे तो लोग कहते थे बदउआं बड़े लड़इया होत हैं। कई बार परेशानी भी हुई लेकिन हमने कहा कि बदउआं लड़इया न होत हैं, बदउआं दिल के साफ होउत हैं, जिनके संग ठाड़े रात है ताके संग ठाड़े रात हैं बिल्कुल खुलके संग देउत हैं। पिछले 40 साल से तुम्हारो दिल भोत बड़ो है, इत्तो बड़ो है कि जिसने मांगो जहां से आओ बाकी झोली भर दई, इतनो प्यार लुटाओ। चाहें ग्वालियर से शरद यादव आए हों चाहें मैनपुरी वाले आए हों, सबको तुमने सांसद बनाओ है। अबकी अपने जा बेटा कोऊ सांसद बनावोगे या न बनावोगे। बतावो हमारो अधिकार ज्यादा है कै नाये है। इसलिए मैं यकीन दिलाना चाहता हूं कि आपको सांसद को ढूंढने बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आपकी हर लड़ाई में मैं साथ खड़ा रहूंगा। बदायूं पिछड़े जिले में आता है, यहां पिछली सरकार में गंगा एक्सप्रेस वे निकाला गया है। आप मुझे सांसद बनाइये तो आपका यही बेटा यहां इंडस्ट्रीयल और रोजगार के नए अवसर देगा। बाहरी को बाहर का रास्ता दिखाएंगे बदायूँ के मतदाता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बदायूं लोकसभा के मतदाता इस बार स्थानीय प्रत्याशी को जीतने का मन बना चुके हैं इसलिए बाहरी प्रत्याशी को अब बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ गया है। यादवों गुमराह मत होना गुन्नौर सीट से दो बार विधायक रहीं पूर्व मंत्री अजीत यादव उर्फ राजू की माता पुष्पा यादव ने कहा कि यादवों इस बार गुमराह मत होना। शिवपाल के घराने को वोट मत देना। वोट केवल भाजपा को ही देना है। उन्होंने गुन्नौर के यादवों से भी यही अपील की। उनका उद्बोधन सुनकर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और नारों से गूंज उठा।अबकी बार दो लाख पार सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत तो तय ही मानो। अब कार्यकर्ताओं को मेहनत केवल जीत का अंतर बढ़ाने के लिए करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बार भाजपा प्रत्याशी को कम से कम दो लाख वोट से जीत दिलाकर रिकार्ड बनाएं। मोदी का परिवार है बदायूं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि मोदी ने पूरे देश की 140 करोड़ आबादी को अपना परिवार बताया है। ऐसे में बदायूं भी उनके परिवार का हिस्सा है। इसलिए जरूरी है कि संसद में दुर्विजय शाक्य को यहां की जनता भेजकर मोदी को यह बता दे कि उन्होंने अपने परिवार होने का फर्ज निभाया है। इसके बाद यहां विकास की गंगा बहेगी। डिप्टी सीएम के मंच पर मधु चन्द्रा और सुषमा मौर्य रहीं मौजूद पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मधु चन्द्रा और पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्य ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार भाजपा का मंच साझा किया, इसकी भी नामांकन सभा में खूब चर्चा रही। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा प्रदेश मंत्री डीपी भारती मेयर उमेश गौतम, राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, एमएलसी बजेश पाठक, एमएलसी महाराज सिंह विधायक राघवेंद्र शर्मा, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष आँवला आदेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष कासगंज केपी सिंह सोलंकी, बरेली महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक पुष्पा यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मधु चन्द्रा, पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, वरिष्ठ नेता दीपक यादव, जेके सक्सेना, दीपमाला गोयल, हरिओम पाराशरी, मनोज मसीह, शिशुपाल शाक्य, विक्रांत यादव, ओमकृष्ण सागर, अमित पाठक, अनेकपाल पटेल, सुभाष चन्द्र गुप्ता, ज्ञानदेवी सागर, मुरली गुप्ता, अनुपम पाठक, हर्षवर्धन वार्ष्णेय, सुधीर मल्होत्रा, अखिलेश अग्रवाल, सुधीर श्रीवास्तव, दुर्गेश वार्ष्णेय, प्रदीप चौधरी, संदीप मिश्रा एड० उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights