मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ चैट शो कर रही हैं

download-2-4
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड। स्टार मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ चैट शो कर रही हैं। जो जल्दी ही रिलीज होने वाला है। एक्ट्रेस अपने बेटे के पॉडकास्ट ‘दम बिरयानी’ का हिस्सा होने वाली हैं। जिसमें अदाकारा अपने बेटे और उनके दोस्त के साथ कई मुद्दों पर बात करती दिखेंगी। इस शो के पहले एपिसोड में अरहान खान अपने पिता अरबाज खान और चाचा सोहेल खान संग बात करते हुए दिखे थे। अगला एपिसोड और भी ज्यादा दिलचस्प होगा। इस शो के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो जारी हुआ है। जो सामने आते ही ट्रोल्स के निशाने पर आ गया। सामने आए इस प्रोमो वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान से ‘वर्जिनिटी’ को लेकर सवाल करती दिखीं। एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में सामने आए मलाइका अरोड़ा के इस चैट शो में अपने बेटे अरहान खान के साथ निजी सवाल करती दिखीं। अदाकारा मलाइका अरोड़ा इस वीडियो में अपने बेटे से पूछती हैं, ‘आपने वर्जिनिटी कब खोई थी।’ जिस पर वो चुप हो जाता है। जबकि, इसके बाद अरहान खान अपनी मां से पूछते हैं, ‘क्या आपको लोगों से मिलना पसंद हैं।’ जिसका मलाइका अरोड़ा न में जवाब देती हैं। इसके बाद वो अपनी मां से पूछते हैं, ‘आप शादी कब कर रही हैं।’ इस बातचीत के प्रोमो वीडियो को देख लोगों का खून खौल गया है। इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपना गुस्सा कमेंट सेक्शन में निकालते दिखे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘संस्कारों की अच्छी नुमाइश है।’ जबकि, एक यूजर ने कमेंट कर कहा, ‘देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान।’ तो वहीं, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘इससे पता चलता है कि इनका तलाक क्यों हुआ।’ मलाइका अरोड़ा और अरहान खान का ये प्रोमो वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights