पांच साल में इतनी बढ़ी हेमा की संपत्ति, प्रॉपर्टी और गहनों में देती हैं अच्छे-अच्छों को मात

download-2024-04-05T190412.446
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मथुरा। संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी 297 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। इनमें से 129 करोड़ की संपत्ति तो स्वयं उनके नाम है, जबकि 169 करोड़ की संपत्ति पति धर्मेंद्र  के नाम है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व घोषित संपत्ति से तुलना करें तो बीते पांच साल में हेमा की संपत्ति में 48 करोड़ का इजाफा हुआ है। पिछले चुनाव में उन्होंने 249 करोड़ की संपत्ति होने की घोषणा की थी।हेमामालिनी उदयपुर की सर पदमपत सिंघानिया विवि से पीएचडी की मानद उपाधि प्राप्त हैं। इन पर कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है। हेमामालिनी पेशे से कलाकार हैं। आय के अन्य स्रोत व्यवसाय, किराया एवं ब्याज आदि हैं। वर्तमान में हेमामालिनी के पास 13 लाख 52 हजार रुपये और पति धर्मेंद्र के पास 43 लाख 19 हजार रुपये नकद हैं। हेमा के पास बैंक में 1 करोड़ 13 लाख 46 हजार और अन्य वित्तीय संस्थाओं में 4 करोड़ 28 लाख 54 हजार रुपये जमा हैं। हेमा के पास 2 करोड़ 96 लाख की विरासती संपत्ति है। हेमा के पास 2 करोड़ 57 लाख 92 हजार रुपये के शेयर हैं। इनके पास 61 लाख 53 हजार 816 रुपये मूल्य की कारें हैं। हेमा के पास 3 करोड़ 39 लाख 39 हजार 307 रुपये के गहने हैं। हेमा के पास 1 अरब 13 करोड़ 60 लाख और धर्मेंद्र के पास 1 अरब 36 करोड़ 07 लाख रुपये मूल्य के बंगले व अन्य संपत्तियां हैं, लेकिन हेमा पर 1 करोड़ 42 लाख 21 हजार और धर्मेंद्र पर छह करोड़ 49 लाख 67 हजार रुपये का कर्जा भी है। इस प्रकार हेमामालिनी स्वयं की 129 करोड़ और पति धर्मेंद्र देओल की 169 करोड़ की संपत्ति को मिलाकर कुल 297 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights