मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 10 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण: पार्ट 1’ का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहले सोमवार को मंडे टेस्ट में बनाया नया रिकॉर्ड और दुनिया भर में कमाई 663 करोड़ के पारमूसलाधार बारिश ने धोया हैमिल्टन वनडे: बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के फैसले का इंतजार बढ़ा2004 में पीएम पद छोड़ने पर सोनिया गांधी का नया खुलासा: भाजपा ने लगाया ‘व्हाइटवॉशिंग’ का आरोपशेख हसीना ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) के लिए दिया आवेदनदिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद ज़हरीली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर साधा निशानाकेंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित पुस्तकों का किया विमोचन
Uttar Pradesh

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित पुस्तकों का किया विमोचन

November 10, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


उझानी :- महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए देश के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं नगर के एपीएम पीजी कॉलेज उझानी, बदायूँ में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा दो नवीन पुस्तकों की रचना की गई है। डॉ. त्रिवेन्द्र द्वारा रचित ‘महिलाएं शिक्षा एवं स्वास्थ्य’ एवं ‘प्रतिभाशाली महिलाएं’ नामक पुस्तकों का विमोचन राज्य सभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार माननीय बी.एल . वर्मा जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बीएल वर्मा ने कहा कि समाज में महिला सशक्तिकरण पर कार्यों के द्वारा डॉ. त्रिवेन्द्र जो प्रयास कर रहे हैं, उनका सकारात्मक प्रभाव हमारे देश को सशक्त दिशा की ओर अग्रसर करेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. त्रिवेन्द्र के अथक प्रयासों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। बहुत कम व्यक्ति होते हैं जो देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाते हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री जी ने इस अवसर पर डॉ. त्रिवेन्द्र को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका के मुख्य पृष्ठ पर आने के लिए भी सराहा। डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और उसके लिए देश के प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर चुके डॉ. त्रिवेन्द्र की इन नवीन रचनाओं को लेकर साहित्य जगत में खुशी का माहौल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights