मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 11 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद, मुखबा गांव के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोलीबॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण: पार्ट 1’ का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहले सोमवार को मंडे टेस्ट में बनाया नया रिकॉर्ड और दुनिया भर में कमाई 663 करोड़ के पारमूसलाधार बारिश ने धोया हैमिल्टन वनडे: बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के फैसले का इंतजार बढ़ा2004 में पीएम पद छोड़ने पर सोनिया गांधी का नया खुलासा: भाजपा ने लगाया ‘व्हाइटवॉशिंग’ का आरोपशेख हसीना ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) के लिए दिया आवेदनदिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद ज़हरीली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर साधा निशाना
Uttar Pradesh

सीएम योगी ने विपक्ष पर पर ली चुटकी, बोले- उन्हें तो प्रत्याशी नहीं मिल रहे, बार-बार बदल रहे

April 5, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अलीगढ़। में कस्बा गभाना की तहसील के सामने जनासभा स्थल प यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। उनके साथ में मंत्री संदीप सिंह, अलीगढ़ सांसद प्रत्याशी सतीश गौतम, हाथरस सांसद प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि, महापौर प्रशांत सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, रिषी पाल सिंह, विधायक, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा आदि मंच पर नजर आए। भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के संबोधन को शुरू किया। जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 वर्ष के मोदी कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए 18वीं लोकसभा चुनाव की तैयारी में सब जुट गए हैं। यह पहला चुनाव होगा, जिसमें कयास लगाने की जरूरत नहीं, पहले से ही परिणाम तय है कि तीसरी बार मोदी सरकार। कोई हमारे साथ दो कदम चला है, हम कृतज्ञता प्रकट करने के लिए चार कदम चले हैं।उन्होंने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में हम सब नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। गाजियाबाद से अलीगढ़ का सिक्स लैन मार्ग के बारे में आज से 10 साल पहले कोई सोच नहीं सकता था, पर अब यह हकीकत है। आज यूपी दंगा और कर्फयू से मुक्त है। कांवड़ यात्रा भी धूम धड़ाके से निकल रही है। उपद्रव के लिए जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज उत्सव प्रदेश बन गया है। कही रामोत्सव, रंगोत्सव, देव दीपावती, दीपोत्सव, कृष्ण उत्सव है। अलीगढ़ में डिफेंस कॉरीडोर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी, अटल आवासीय विद्यालय के बारे में भी कोई नहीं सोचता था, जो अब है। हमने बरसाना और वृंदावन की होली को वर्ल्ड क्लास बना दिया। 500 वर्षों के बाद रामलला ने भी अयोध्या में होली खेली है। उन्होंने कहा कि हम राम को ही लाते नहीं हैं, जो बेटी और व्यापारी के लिए खतरा बनता है, उसका राम नाम सत्य भी करवा देते हैं। एक वोट गलत लोगों को जाता था, तो गुंडागर्दी, अराजकता फैलती थी। एक वोट मोदी को दिया, तो उनकी गारंटी आपका भविष्य बना रही है। गन्रा बोना शुरू करो, चीनी मिल भी हम ही लेकर आ रहे हैं। भारत विकसित तब होगा, जब यूपी विकसित होगा, यूपी तब विकसित होगा, जब अलीगढ़ विकसित होगा। विकसित तब होगा, जब महालक्ष्मी का कमल यहां खिलेगा।  उन्होंने कहा कि मोदी को तीसरा कार्यकाल दीजिए। सतीश गौतम बनकर गठबंधन पार्टियों के प्रतिनिधि बनकर घर-घर जाओ। विपक्ष को तो प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे, बार-बार बदले जा रहे हैं। 19 दिन के अंदर मोदी के प्रति कृतज्ञता के लिए काम करें। सतीश गौतम को पिछले दो बार की बढ़त को संयुक्त कर जिताएं। सब की आवाज हाथरस तक पहुंचनी चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights