कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा, प्रदेश में चल रही भाजपा की आंधी, सपा समाप्तवादी पार्टी

download-2-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

अमरोहा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक है। गरीब की गरीबी को दूर करने, महिला को सशक्त बनाने, अन्नदाताओं को मजबूत और नौजवानों को रोजगार देने वाला चुनाव है। कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है, वह झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस जब सत्ता में थी तो किसी वर्ग का ध्यान नहीं रखा गया। सत्ता से वियोग क्या हुआ, सब लोग याद आने लगे हैं। कांग्रेस की हालत आईसीयू में पड़ी पार्टी और एक्सपायरी दवा की तरह हो गई है। मोदी जी को हराने के लिए भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे सभी विपक्षी दल एक हो गए। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाईवे स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित बूथ सम्मेलन के दौरान मौजूद रहे। दोपहर ढाई बजे उप मुख्यमंत्री सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा की आंधी चल रही है और विपक्ष की हवाइयां उड़ी हुईं हैं। जो काम कांग्रेस 60 सालों में नहीं कर पाई, वह काम नरेंद्र मोदी ने दस सालों में करके दिखाए। जब कांग्रेस सत्ता में थी तब न गरीबों का ध्यान दिया गया, न किसानों का, न अगड़ों का न पिछड़ों। अब सब लोग याद आने लगे हैं। सपा-कांग्रेस का गठबंधन है। भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे सभी विपक्षी दल एक हो गए। अमरोहा से इस बार फिर से दानिश अली को गठबंधन से प्रत्याशी बनाया गया है। 2019 में वह सपा-बसपा-रालोद के गठबंधन से जीते थे। इस बार न तो रालोद और न ही बसपा उनके साथ है। ऐसे में दानिश अली संसद का मुंह देख पाएंगे क्या। भ्रष्टाचार की इमारत खड़ी करने वालों की हवाइयां उड़ी हुई हैं। समाजवादी पार्टी अब समाप्त वादी पार्टी होने वाली है। सपा अध्यक्ष के चाचा लोगों को धमका रहे हैं। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने के लिए निकले, लेकिन कांग्रेस के नेता यह यात्रा छोड़कर भाजपा में आए गए। राहुल गांधी और अखिलेश यादव के लिए कहा कि उन्हें जनता ने दूध से मक्खी की तरह निकालकर बाहर कर दिया है।केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार 2019 का बदला लेना है। जिस तरह कश्मीर से धारा 370 हटाई गई और तिरंगा फहराया गया। उसी तरह हर बूथ पर 370 वोटाें काे बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चलना है।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी ने की। सम्मेलन में सत्यपाल सिंह पाल, भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर, लोकसभा प्रभारी राजीव सिसोदिया, बृजेश चौधरी, विधायक राजीव तरारा, महेंद्र खड़कवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights