मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 11 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद, मुखबा गांव के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोलीबॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण: पार्ट 1’ का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहले सोमवार को मंडे टेस्ट में बनाया नया रिकॉर्ड और दुनिया भर में कमाई 663 करोड़ के पारमूसलाधार बारिश ने धोया हैमिल्टन वनडे: बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के फैसले का इंतजार बढ़ा2004 में पीएम पद छोड़ने पर सोनिया गांधी का नया खुलासा: भाजपा ने लगाया ‘व्हाइटवॉशिंग’ का आरोपशेख हसीना ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) के लिए दिया आवेदनदिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद ज़हरीली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर साधा निशाना
Uttar Pradesh

कूचबिहार में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी- वो गरीबी हटाओ कहते रहे, हमने 25 करोड़ लोगों को दी राहत

April 4, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कूचबिहार। देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। सभी पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों के दम पर जनता का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने कूचबिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस दशकों तक ‘गरीबी हटाओ’ का नारा देती रही। यह बीजेपी सरकार है जिसने पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से छुटकारा दिलाया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हम ईमानदारी से काम कर रहे हैं और हमारी नीयत सही है।जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद हमारे देश के लोगों ने 6-7 दशक तक केंद्र सरकार में सिर्फ कांग्रेस का मॉडल देखा। अब पहली बार देश ने बीते 10 साल में पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी सरकार का विकास मॉडल देखा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया कहती है कि मोदी मजबूत कड़े और बड़े फैसले लेने वाला नेता है।पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस का इंडी गठबंधन सिर्फ झूठ और अफवाह की राजनीति में जुटा है। इन्होंने मतुआ, राजबंशी और नामशूद्र साथियों की कभी परवाह नहीं की, लेकिन आज जब भाजपा सरकार सीएए लेकर आई तो ये अफवाहें फैला रहे हैं। प्रधानमंत्री ने संदेशखाली मामले को लेकर भी पश्चिम बंगाल सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल ने ही नहीं बल्कि पूरे देश ने देखा है कि कैसे टीएमसी सरकार ने संदेशखाली के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो हुआ, वो पश्चिम बंगाल सरकार के अत्याचार की पराकाष्ठा है।इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने चेतावनी दी कि संदेशखाली घटना के लिए केवल तृणमूल ही जिम्मेदार है और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने सीएए को लेकर बंगाल की जनता को आश्वस्त करते कहा कि भाजपा सरकार सीएए लेकर आई है। ऐसे में हर परिवार को नागरिकता मोदी की गारंटी है। उन्होंने लोगों को चेताया कि सीएए को लेकर तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी जनता को डरा सकते हैं। मोदी ने कहा कि आपने मेरा दस साल का काम देखा है। मोदी की गारंटी पर भरोसा रखें।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार बंगाल की को ‘लखपति दीदी’ बनाएगी। इस योजना के तहत प्रदेश की तीन करोड़ महिलाओं को करोड़पति बनाया जाएगा। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights