केजरीवाल से मिल सकेंगे भगवंत मान, तिहाड़ जेल प्रशासन ने दी मुलाकात 

download-2024-04-04T175354.100
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तिहा़ड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजाजत दे दी है। इससे पहले तिहाड़ जेल को पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने चिट्ठी लिख मिलने की अनुमति मांगी थी। इस पर जेल प्रशासन ने उन्हें मुलाकात जंगला के तहत सामान्य मुलाकात की अनुमति दे दी है। बता दें कि केजरीवाल कथित शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में हिरासत में रखे गए हैं। जेल प्रशासन ने पंजाब सीएम को मुलाकात की अनुमति देते हुए कहा कि वह एक सामान्य मुलाकाती की तरह केजरीवाल से मिल सकते हैं। इसमें उन्हें जिस नियम के तहत मिलने की अनुमित दी गई है इसे ‘मुलाकात जंगला’ बताया गया है। इसमें एक लोहे की जाली है जो जेल के अंदर एक कमरे में कैदी को आगंतुक से अलग करती है। एक आगंतुक और एक कैदी जाली के अलग-अलग किनारों पर बैठकर एक दूसरे से बात कर सकते हैं। पंजाब सीएमओ ने तिहाड़ जेल प्रशासन को पत्र लिख केजरीवाल से मिलने का समय मांगा था, साथ ही जेल परिसर में उनकी मुलाकात के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा था। इस पर तिहाड़ महानिदेशक संजय बैनीवाल ने कहा है कि जल्द ही पंजाब सीएमओ को इसका जवाब भेज दिया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री को एक अप्रैल को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया था। तब उन्हें जेल में मिलने वालों के पांच नाम दिए हैं, जिनमें उनकी पत्नी, दो बच्चे, उनके निजी सचिव बिभव कुमार और आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक शामिल हैं।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights