मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 11 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद, मुखबा गांव के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोलीबॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण: पार्ट 1’ का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहले सोमवार को मंडे टेस्ट में बनाया नया रिकॉर्ड और दुनिया भर में कमाई 663 करोड़ के पारमूसलाधार बारिश ने धोया हैमिल्टन वनडे: बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के फैसले का इंतजार बढ़ा2004 में पीएम पद छोड़ने पर सोनिया गांधी का नया खुलासा: भाजपा ने लगाया ‘व्हाइटवॉशिंग’ का आरोपशेख हसीना ने दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) के लिए दिया आवेदनदिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद ज़हरीली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर साधा निशाना
Uttar Pradesh

मोदी मतलब मास्टर आफ डिजिटल इन्फोर्मेशन :- डॉ सत्यपाल सिंह

April 4, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर आयोजित बदायूँ लोकसभा सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर व बागपत के सांसद डा.सत्यपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष-जिला प्रभारी दिनेश शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र अनावा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया। पूर्व कमिश्नर- सांसद डा.सत्यपाल सिंह ने कहा भाजपा के सभी युवाओं को अब मोदी यानी “मास्टर आफ डिजिटल इन्फोर्मेशन” बनना होगा। उन्होंने आज़ कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया से अछूता नहीं है। हर हाथ में मोबाइल है, इसकी ताकत को समझिए। साथ ही कहा भृष्टाचार मिटाने का दावा करने वाले ख़ुद जेल में हैं। भाजपा की सरकार किसी के साथ भी बिना भेदभाव किए बगैर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी दिनेश शर्मा ने कहा अब टीवी और समाचार पत्रों के मुक़ाबले मोबाइल से ज़्यादा लोग जुड़े हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया की ताक़त का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही कहा 2014 के बाद से हर प्रदेश के युवाओं ने भाजपा का समर्थन किया है, और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले चुनावों में यह समर्थन और प्रचंड होगा। क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र अनावा ने कहा 2014 भाजपा की मोदी सरकार बनाने का कार्य आप के माध्यम से हुआ, जिस उद्देश्य से आप लोगों ने सरकार बनाई जो तब से निरंतर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के काम कर रही है, साथ ही कहा यही सब बात प्रदेश, क्षेत्र, आपके जनपद में जनप्रतिनिधियों के द्वारा किये हुए विकास कार्यों को लोगों याद करना है, सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राफ़िक्स बना के डालना है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज आत्मनिर्भर भारत बनने के साथ विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है भारत, गरीबों के कल्याण में जनधन खाते खुलवाए

ऐसे ही, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं डबल इंजन की सरकार चल रही है। अब उनी योजनाओं का आपको सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करना है। आप साईबर योद्धाओं के माध्यम से पुनः बदायूँ जनपद में कमल खिलने जा रहा है। क्षेत्रीय संयोजक सोशल मीडिया जितेंद्र सविता, क्षेत्रीय सह संयोजक आई.टी कृष्णवीर सिंह, क्षेत्रीय सह संयोजक सोशल मीडिया शशि भूषण ने भी आई.टी विभाग व सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मंच संचालन सोशल मीडिया के जिला संयोजक अनुराग दीक्षित ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, प्रभारी आई.टी सोशल मीडिया आशीष शाक्य, आईटी के जिला संयोजक संदीप चौहान, ज्ञानेंद्र चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights