इटावा सांसद बोले- शिवपाल के लिए बीजेपी में आने का खुला ऑफर, अखिलेश ने पार्टी को बर्बाद किया

WhatsApp-Image-2024-04-03-at-15.35.52-3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

इटावा। से निवर्तमान भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव को भाजपा में आने का खुला ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर शिवपाल सिंह भाजपा में आते है, तो उनका न केवल दिल से बल्कि जोरदार सम्मान किया जाएगा। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने मेहनत से सपा को खड़ा किया था, लेकिन उनके बेटे ने पार्टी को पुरी तरह बर्बाद कर दिया है।इसलिए एक के बाद एक यादव वर्ग के नेता अखिलेश का साथ छोड़ रहे है। अखिलेश के अंदर नेतृत्व की कोई क्षमता प्रतीत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि यादव वर्ग में इसलिए भी आक्रोश है कि सिर्फ सैफई के और परिवार के यादवों को टिकट दिए गए है। इसलिए एक के बाद एक यादव नेता पार्टी से अलग होते जा रहे है। इसके चलते सपा कुनबे में खासा असंतोष देखा जा रहा है।सांसद ने कहा अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव एक हो गए है, लेकिन दिल से एक नहीं हुए है। शिवपाल सिंह यादव बदायूं से अपने बेटे आदित्य यादव को चुनाव मैदान में उतारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि असल में बदायूं से शिवपाल सिंह बुरी तरह से हार रहे हैं। इसलिए अपनी इज्जत बचाने के लिए अपने बेटे आदित्य यादव को मैदान में उतार रहे है। डॉ. राम शंकर कठेरिया ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वह अपने बेटे अक्षय यादव को फिरोजाबाद सीट से चुनाव मैदान में जिताने के लिए केवल उसी सीट पर चुनाव प्रचार कर रहे है। यह बात सभी जानते है कि फिरोजाबाद सीट भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीतने जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights