यूपी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हनुमान स्वरूप मिश्रा का इलाज के दौरान निधन

download (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। यूपी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हनुमान स्वरूप मिश्रा का निधन हो गया है. वह लखनऊ के एसजीपीजीआई में एडमिट थे. उनका पीजीआई में कई दिनों से इलाज चल रहा था.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जानकारी के अनुसार हनुमान मिश्रा बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते थे. वह बीजेपी नेता श्याम बिहारी मिश्रा के भतीजे थे. उनका लखनऊ में काफी दिन से इलाज चल रहा था. आज ही अंतिम संस्कार होगा. बता दें हनुमान मिश्रा लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. आज सुबह उन्हांने एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली.

पिछले साल ही कोऑपरेटिव चुनाव जीता था

बता दें पिछले साल दिसंबर में ही हनुमान स्वरूप मिश्रा प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन की प्रबंध समिति के चुनाव में सभापति चुने गए थे. इस चुनाव के साथ शीर्ष सहकारी संस्थाओं में से एक और पर सपा का कब्जा समाप्त हो गया था. प्रबंध समिति के सभापति हनुमान स्वरूप मिश्रा कानपुर मंडल से संचालक चुनकर आए थे.

हनुमान मिश्रा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी. वह कई वर्षों से लगतार भाजपा संगठन के साथ जुड़े रहे और सेवाएं दे रहे थे. 55 वर्षीय हनुमान मिश्रा का आवास आचार्य नगर में है. आवास पर समर्थक जुटने शुरू हो गए हैं. फिलहाल शव का इंतजार हो रहा है.

कोरोना के लक्षण थे: परिवार

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों बुखार आने के बाद उनकी कोरोना की जांच कराई गई थी. परिजनों का कहना है कि उन्हें कोरोना के लक्षण थे, जिसके बाद उन्हें लखनऊ शिफ्ट कराया गया. यहां उनकी मौत हो गई.

कानपुर में कद्दावर माना जाता है मिश्रा परिवार

बता दें हनुमान मिश्रा का परिवार पिछले लगभग पांच दशकों से भारतीय जनता पार्टी संगठन से जुड़ा रहा है. हनुमान मिश्रा उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और चार बार के सांसद रह चुके व्यापारी नेता श्याम बिहारी मिश्रा के भतीजे हैं. कानपुर के आचार्य नगर के रहने वाले हनुमान मिश्रा विद्यार्थी परिषद भारतीय जनता पार्टी के कई पदों पर पदाधिकारी रहे. उन्होंने बजरंग दल के संयोजक के रूप में भी कई वर्षों तक कार्य किया. हनुमान मिश्रा सरल स्वभाव के व्यक्ति थे. डीएवी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव से लेकर विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच, हिंदू कल्याण समिति ऐसे तमाम संगठनों से जुड़े रहे. अभी कुछ ही माह पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग से संबंधित उन्हें दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के पद से नवाजा गया था. उनके भाई किशन ने बताया कि आज कोविड-19 टू कॉल का पालन करते हुए उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights