मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बिचौला में आठ घंटे तक बाधित रहा मतदान

April 19, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


विकास कार्यो की उपेक्षा से नाराज थे ग्रामीण
डीएम के आश्वासन पर माने ग्रामीण,फिर किया मतदान
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकौली का मजरा बिचौला के बूथ संख्या 216 पर आज मतदान करीब आठ घंटे तक ग्रामीणों ने बाधित रखा। उनका आरोप था कि गांव की लंबे समय से प्रशासनिक एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उपेक्षा की है। जिसके कारण गांव विकास कार्यो में काफी पिछड़ गया है। बाद में डीएम दीपा रंजन अधिकारियों के साथ गांव पंहुची और उन्होने ग्रामीण के दर्द को सुना। जहां करीब चार बजे के बाद ग्रामीणों ने मतदान करना शुरु किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ज्ञात रहे कि आज सुबह सात बजे से पंंचायत चुनाव को लेकर ग्राम बिचौला के बूथ संख्या 216 पर मतदान शुरु करने के लिए पोलिंग पार्टी तैयार बैठी थी। धीरे-धीरे समय बीतता गया। लेकिन गांव के लोग मतदान करने के लिए नहीं आएं। जिसके बाद पोलिंग पा​र्टी ने बाहरआकर देखा कि ग्रामीण विकास कार्यो की उपेक्षा को लेकर मतदान का ​बहिष्कार करने का मूड बना चुके है। ​जिसके बाद
पीठासीन अधिकारी आलोक कुमार इसकी सूचना एसडीएम आरबी सिंह और सेक्टर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया। जिसके बाद करीब शाम के चार बजे डीएम दीपा रंजन अधिकारियों के साथ उक्त बूथ पर पंहुची। जहां डीएम को ग्रामीणों ने घेर लिया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसपर पर डीएम ने शीघ्र समस्याओं के निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया। जिसके कारण ग्रामीणों ने मतदान करना शुरु किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights