जिले में फोर्स के साथ दौरा करते रहे अफसर कोविड-19 की सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन

IMG_6250
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। कोरोना संकट के बीच जनपद में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य 2021 का मतदान सोमवार को शान्तिपूर्वक, निर्भीकरूप से सकुशल संपन्न हुआ, जो सुबह सात बजे से शुरू हो कर शाम छह बजे तक चला। जनपद मे जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी), ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद के लिए उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में किस्मत आजमाई है।
सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन का जनपद बदायूँ में मतदान संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन, वरिष्ठ अधीक्षक संकल्प शर्मा के काफिले ने ग्राम केसरुआ, गिधौल, डहरपुर कलां, बिचैला, भवानीपुर खैरू हजरतगंज एवं कौल्हाई सहित विभिन्न स्थानों पर जाकर मतदान का जायजा लिया। मतदान में कोविड-19 के नियमोें का पालन कराया गया। सुबह सात बजे से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगना शुरू गई। प्रभारी अधिकारी कार्मिक निशा अनंत सहित अधिकारी भी लगातार अधिक संवेदनशील बूथों का जायजा लेते रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


पोलिंग बूथों पर सुबह से शाम तक वोटरों की लंबी लंबी लाइन लगी रहीं। जहां मतदाता लाइन लगाकर पास-पास खड़े थे, वहां अधिकारी कोरोना वायरस का हवाला देते हुए थोड़ा दूर-दूर खड़े होने के निर्देश देते नजर आए। शाम तक बूथों पर वोटों की झमाझम वारिश होती रही। तपती गर्मी में भी मतदाताओं का हौंसला कम नहीं हुआ। निर्धारित समय शाम छह बजे के बाद तक मतदान किया गया। मतपेटिकाएं स्ट्रांगरूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमा की गई। मतगणना 02 मई को होगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights