मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 8 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष बूथ जीता, चुनाव जीता का मंत्र दे गये

March 22, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर बदायूँ लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष/क्षेत्रीय प्रभारी/एमएलसी संतोष सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, लोकसभा प्रभारी महाराज सिंह ने सम्बोधित किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष/ क्षेत्रीय प्रभारी/ एमएलसी संतोष सिंह ने कहा अब समय कम है, बूथ को मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी है, बूथ जीता चुनाव जीता का मंत्र दिया। बूथ मजबूत होगा तो ही मत प्रतिशत बढ़ेगा, साथ ही कहा अपने-अपने बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाए हैं वो निरंतर मतदाताओं से सम्पर्क करें। साथ ही कहा ये चुनाव सामान्य नहीं बल्कि 2047 के विकसित भारत की नींव रखने के लिए जरूरी हैं। भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए यह चुनाव हैं। उन्होंने कहा बदायूँ लोकसभा में सिर्फ मोदी की गारण्टी चलेगी।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा आज भारत में बदलाव आया है, विश्व पटल पर सम्मान बढ़ा है, साथ ही आर्थिक क्षेत्र में पांचवें स्थान पर है और जल्द ही तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में नजर आयेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आज अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हम सबको फिर एक बार मोदी सरकार बनानी है, उसके लिये बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार करना जरूरी है। हर घर तक सरकार की उपलब्धि और योजनाओं को जन जन तक पहुँचाना है, ताकि एक बार फिर मोदी सरकार 400 पार के साथ बने, उसके लिए हम सब काम करेंगे।लोकसभा प्रभारी/एमएलसी महाराज सिंह ने कहा अब सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन समिति के माध्यम से सामूहिक रूप से लगभग डेढ़ माह में बदायूँ लोकसभा में पुनः कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगे, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा करने के साथ हर कार्य क्षेत्र में कार्य करना है, हर काम को आगे बढ़कर करना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।इस मौके पर साँसद डॉ० संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, पूर्व विधायक अजीत यादव, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, हरिओम पाराशरी, विधानसभा प्रभारी पुष्पेन्दु शर्मा, रवि रस्तोगी, उमेश कठेरिया, सुधीर मल्होत्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights