समाजवादी पार्टी मुसलमान का टिकट काटकर मुसलमान से कहती है अब भाजपा हराओं:आबिद रजा
March 22, 2024By admin0 comments
👁0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
बदायूँ। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने प्रेस के माध्यम से ब्यान जारी करते हुए कहा आज समाजवादी पार्टी में मुसलमान की हालत सियासी यतीम की तरह हो चुकी है। जिस लोकसभा में 4-5 लाख मुसलमान की संख्या हैं, जहाँ मुसलमान के टिकट का हक बनता है, वहाँ समाजवादी पार्टी मुसलमान का टिकट काट कर आम मुसलमान से कहती है, अब भाजपा को हराना है, आखिर कब तक समाजवादी पार्टी मुसलमान को भाजपा का डर दिखाकर मुसलमान के सियासी हक के साथ ना इन्साफी करती रहेगी, यह समाजवादी पार्टी की मुसलमानों के साथ सोची-समझी साजिश हैं। अब विपक्षी पार्टियां भी मुसलमान की समाजवादी पार्टी में हालत देखकर मुसलमानों पर सियासी तरस खाने लगी है। उन्होंने कहा कि बरेली मण्डल में 20 लाख मुसलमान होने के बावजूद किसी लोकसभा में किसी मुसलमान को टिकट नहीं दिया गया, अब समाजवादी पार्टी का MY व PDA में बरेली मण्डल में मुसलमान गायब है। बरेली मण्डल में इकलोती बदायूँ लोकसभा से 5 बार मुसलमान सांसद रहा। बदायूँ से टिकट काटकर मुसलमान की सीट समाजवादी पार्टी ने पहले ही खत्म कर दी। आखिर कब तक मुसलमान का टिकट काटकर समाजवादी पार्टी मुसलमान से यह कहती रहेगी कि भाजपा हराओं कभी मुसलमान को टिकट देकर बाकी से भी समाजवादी पार्टी यह कह कर दिखाए कि भाजपा हराओं। उन्होंने कहा कि इसलिए मुसलमानों सोचो, समझों, फिर सियासी फैसला करों समाजवादी पार्टी तुम्हारी कौम के MP, MLA नहीं बनाना चाहती सिर्फ तुम्हारा वोट लेना चाहती हैं। मुसलमान का सियासी बजूद खत्म करना चाहती है। पैसा लेकर चुनाव लडाने वाले कुछ फर्जी मुसलमान नेताओं ने चुनाव नजदीक आते ही अपनी-अपनी दुकानें खोल ली है। जो पैसा लेकर चुनाव लडाने के लिए जनता में मशहूर हो चुके है, उनसे भी आम मुसलमान को सावधान रहना है वरना ऐसे फर्जी मुसलमान नेता कौम का चुनावी सौदा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव में मुसलमान को समझानें की अपनी सियासी जिम्मेदारी समझता हूँ, जो मैं पूरी ईमानदारी से निभा रहा हूँ और आगे भी निभाता रहूँगा।