मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 8 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सीतापुर जेल में आजम से मिले अखिलेश, बोले- उनके साथ अन्याय कर रही भाजपा, समय बदलेगा… न्याय मिलेगा

March 22, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सीतापुर।  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आजम खां के साथ अन्याय कर रही है। उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है। यह पूरी तरह से अमानवीय है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आजम खां को न्याय जरूर मिलेगा।समय बदलता है। समय बड़ा बलवान होता है। आजम खां के साथ न्याय होगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना दिया है लेकिन अंत में जीत सच्चाई की होती है। अखिलेश यादव शुक्रवार को वरिष्ठ नेता आजम खां से मिलने के लिए सीतापुर जेल गए थे। इसके बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि इलेक्टरोल बॉन्ड से भाजपा की सच्चाई बाहर आ गई है। अब पीडीए ही एनडीए को हराएगा। जनता वोट की तारीखों का इंतजार कर रही है। भाजपा की सरकार मुख्यमंत्रियों को जेल भेज रही है लेकिन इलेक्टोरल बॉन्ड से उनकी सच्चाई बाहर आ गई है। अखिलेश यादव की आजम खां से मुलाकात को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा रहा है। कहा जा रहा है कि आजम की सहमति मिलने के बाद ही रामपुर के प्रत्याशी पर मुहर लगेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights