सपा कार्यालय पर कुर्ता फाड़कर कार्यकर्ता चीखा। कहा कि डिंपल यादव बुरी तरह हारेंगी

download-44
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। मैनपुरी सीट से सपा की ओर से डिंपल यादव मैदान में हैं। इस बीच रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। सपा कार्यालय के सामने एक कार्यकर्ता ने अपना कुर्ता फाड़ लिया। उसने पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गांव ब्योंती खुर्द निवासी सपा कार्यकर्ता निर्दोष यादव आवास विकास स्थित सपा कार्यालय के बाहर मौजूद नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि उनके और उनके जैसे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के पदाधिकारी गलत व्यवहार कर रहे हैं। सांसद डिंपल यादव जब भी मैनपुरी आती हैं तो उनके सुरक्षाकर्मी स्थानीय पदाधिकारियों के इशारे पर कर्मठ और नौजवान कार्यकर्ताओं को धक्का मारकर बाहर कर देते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी सपा को मजबूत करने के बजाए उसे कमजोर करने का काम कर रहे हैं। इसी बीच सपा नेता ने अपना कुर्ता फाड़ते हुए राजनीति छोड़ने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो डिंपल यादव जीतना तो दूर 50 हजार वोट से हारेंगी। कार्यकर्ता ने वर्तमान पार्टी पदाधिकारी के साथ ही एक पूर्व विधायक पर भी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं पार्टी पदाधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights