मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 7 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य ने चुनाव की कमान संभाली

March 17, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एव बदायूँ लोकसभा सीट से प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के तीन दिवसीय जनपद प्रवास से वापस जाते ही उनके बेटे आदित्य यादव ने यहाँ आमद दर्ज करा दी है। उन्होंने अपने पिता के चुनाव की कमान संभाल ली है। वह चुनावी गतिविधियों में सक्रिय हो गए है।भतीजे धर्मेंद्र यादव की कोठी चाचा शिवपाल सिंह यादव का नया आशियाना बन गया है। इसी धर्मेंद्र यादव की कोठी से ही चाचा शिवपाल सिंह के चुनाव की गतिविधिया संचालित की जा रही है। कल देर रात लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों पर दोनों पार्टियों की साझा बैठक पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के आवास पर हुई । कांग्रेस और सपा ने बदायूँ लोकसभा पर जीत के लिए साझा रणनीति बनाई।कांग्रेस-सपा चुनाव समन्वय समिति की पहली बैठक हुई। बैठक में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव औऱ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह की मुलाकात औऱ साझा चुनावी बैठक हुई। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों का परिचय कराया गया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह व सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव द्वारा तय हुआ कि लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तर पर दोनों ही दलों के नेताओं की संयुक्त बैठकें भी होंगी, ताकि प्रचार की रणनीति बन सके समन्वय समिति की बैठक में कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि बदायूँ लोकसभा पर चुनाव लड़ने के लिए सांगठनिक तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसलिए लोकसभा क्षेत्र विधानसभावार दोनों दलों के नेता साझा बैठकें करके तत्काल प्रचार में जुट जाएं। बैठक में शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव ने कहा कि कांग्रेस सभी पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे एव पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सम्मान सर्वोपरि है एवं उसी तरह समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं का मनोबल एव उत्साह बढ़ाया जाएगा क्योकि ये गठबंधन दोनो पार्टी की समान विचारधारा के साथ हुआ है एवं ये गठबंधन हम दोनों के शीर्ष नेताओं द्वारा बनाया गया है और हम अपने इस सम्मान का बदला शीर्ष नेतृत्व को बदायूँ लोकसभा को भारी अंतराल से जीता कर देंगे। आदित्य यादव ने कहा की कहा कि सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से इलेक्टोरल बॉन्ड लेने वालों की सूची सामने आ जाएगी। इससे पता चल जाएगा कि बॉन्ड किसने दिए हैं और किसे दिए हैं। पूछा कि यूपी में विश्वविद्यालयों में जो वाइस चांसलर नियुक्त किए गए है, उसमें से कितने पीडीए हैं। वाइस चांसलरों ने जो भर्तियां की है, उसमें कितने पीडीए है।

जिलों के अधिकारियों की पोस्टिंग में कितने पीडीए हैं? समन्वय समिति की बैठक में प्रदेश सचिव जितेंद कश्यप, प्रदेश सचिव रजनी सिंह, शहर अध्यक्ष असरार अहमद, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष बफाती मियां, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ राम रतन पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश मिश्रा ने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह एडवोकेट उपाध्यक्ष वीरेश तोमर उपाध्यक्ष सुरेश राठौड़ महासचिव इगलास हुसैन महासचिव उपासना सिंह महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनीता सिंह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह युवा कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर सभी अहमद नगर कांग्रेस कमेटी बिल्सी के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन नगर कांग्रेस कमेटी वजीरगंज के अध्यक्ष सोमपाल शाक्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलारपुर के अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगत के अध्यक्ष सोनपाल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहसवान के अध्यक्ष रामपाल सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबियापुर के अध्यक्ष सुखबीर सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वजीरगंज के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कठेरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिसौली के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता फखरे अहमद शोबी, आमिर सुल्तानी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। । संयुक्त बैठक का संचालन अवधेश यादव जी ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights