235 बूथों के लिए गल्ला मंडी से रवाना हुई पोलिंग पार्टिया

18BDN-51
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


मंडी परिसर में सोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां
बिल्सी। आज रविवार को नगर के बाईपास मार्ग स्थित गल्ला मंडी से पंचायत चुनाव के लिए बने 235 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुई। किसी तरह की कोई परेशानी न हो पाएं। इसलिए एसडीएम आरबी सिंह लगातार मॉनिर्टिंग करते रहे। दोपहर बाद पोलिंग पार्टियों रवाना हुई। उन्होने बताया कि इस बार सामग्री वितरण करने के लिए मंडी में
18 टेविल तैयार की गई। जहां से 235 बूथों के लिए पोलिंग पार्टिया रवाना हुई। बताते है कि इस दौरान मंडी परिसर में कोविड-19 को लेकर डीएम द्वारा की जारी की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गाइडलाइन का यहां कोई ध्यान नहीं रखा गया। परिसर में कर्मचारियों के लिए पर्याप्त बैठने के लिए स्थान न होने के कारण उन्हे पास-पास बैठना पड़ा। साथ ही उन्हे पीने के लिए पर्याप्त पानी की सुविधा भी नसीब नहीं हो सकी। एसडीएम ने बताया कि कल मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां उसी टेविल पर आकर अपनी अवशेष सामग्री और मतपेटियों को जमा करेगी। उसके बाद मतपेटियों को रखने के​ लिए तैयार किए स्ट्रांग रुम में जमा की जाएगी।
इस मौके पर मंडी सचिव अरविंद चौहान, बीडीओ प्रदीप त्यागी, आरआई राजेश कुमार शर्मा, विनोद कुमार, वैभव माथुर, भवानी शंकर, अतुल सक्सेना आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights