ग्राम सिसरका में कांग्रेस ने किसान न्याय चौपाल लगा कर किसानों से संवाद किया

WhatsApp-Image-2024-03-16-at-18.59.04
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में बिसौली विधानसभा के ग्राम सिसरका में किसान न्याय चौपाल लगा कर किसानों से संवाद किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रजनी सिंह रही इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों को अपने संबोधन में मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रजनी सिंह बागी ने कहा कि कांग्रेस किसानों को एमएसपी की गारंटी देगी। कानून बनाकर किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी। कृषि लागत एवं मूल्य आयोग को वैधानिक संस्था का दर्जा देकर संसद में कानून पारित करेंगे। रजनी सिंह बागी ने कहा एमएसपी को सभी के लिए अनिवार्य बनाया जाएगा। इसके लिए बाजार हस्तक्षेप सहित सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कांग्रेस किसानों के मुद्दों को लेकर पूरे प्रदेश में जाएगी। नरेंद्र मोदी ने 2014 में पहली कलम से किसानों को एमएसपी देने का वादा किया था। दस साल बाद भी किसानों को एमएसपी नहीं दिया। किसानों का खर्च बहुत अधिक बढ़ गया। किसान लगातार कर्ज में डूब रहे हैं कांग्रेस की सरकार सुनिश्चित करेगी कि किसानों को फसलों की खरीद फरोख्त के विभिन्न विकल्प मिलें। इसके लिए मौजूदा कृषि उपज खरीद मंडियों को मजबूत किया जाएगा। ई मार्केट स्थापित की जाएंगी। जिनके मैनेजमेंट में किसानों की भागीदारी रहेगी। कांग्रेस की सरकार किसानों को खेत से बाजार के बीच कहीं भी स्वेच्छा से फसल की बिक्री की आजादी प्रदान करेगी कांग्रेस ने किसानों के 72 हजार करोड़ माफ किए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज हम राष्ट्रीय आवाह्न पर पांच घोषणाएं इस मंच से बदायूँ जनपद में कर रहे है यह है पांच बड़ी घोषणाए 1. स्वास्थ्य अधिकार: कांग्रेस स्वास्थ्य के अधिकार कानून की गारंटी देती है। इसके अंतर्गत मुफ्त आवश्यक डायग्नोस्टिक, दवाएं, उपचार, सर्जरी, और पुनर्वास उपचार और पैलिएटिव केयर-सहित यूनिवर्सल स्वास्थ्य देखभाल की सभी सुविधाएं होंगी।, 2. श्रम का सम्मान: कांग्रेस 400 रुपए प्रति दिन की राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी की गारंटी देती है, जो राष्ट्रीय स्तर पर सभी मनरेगा श्रमिकों के लिए न्यूनतम होगी।, 3. शहरी रोजगार गारंटी: कांग्रेस शहरी क्षेत्रों के लिए एक रोजगार गारंटी अधिनियम लाएगी, जिसमें सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण, शहरों को जलवायु परिवर्तन के अनुसार ढालने और सामाजिक सेवाओं में गैप को पाटने पर ध्यान दिया जाएगा।, 4. सामाजिक सुरक्षा: कांग्रेस सभी असंगठित श्रमिकों के लिए जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा सहित व्यापक सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देती है।, 5. सुरक्षित रोजगार: कांग्रेस मोदी सरकार द्वारा पारित श्रमिक-विरोधी लेबर कोड्स की व्यापक समीक्षा और श्रम के अधिकारों को मजबूत करने के लिए उपयुक्त संशोधन करने की गारंटी देती है।

कांग्रेस मुख्य सरकारी कार्यों में रोजगार के लिए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम को बंद करेगी। कांट्रैक्ट आधारित काम करवाने की इजाजत एकदम अंतिम उपाय के रूप में होगी और इसके लिए भी स्पष्ट वजह और श्रमिकों के अधिकारों के लिए सुरक्षा की आवश्यकता होगी। निजी क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्ट रोजगार के लिए सामाजिक सुरक्षा के न्यूनतम मानकों को पूरा करना आवश्यक होगा। ओमकार सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है इसका उदाहरण इलेक्ट्रिक बांड है उन्होंने आरबीआई द्वारा इलेक्ट्रिक बांड को जारी करने को लेकर कहा कि अभी इसमें और भी चीजें रह गई हैं, कोड, संख्या भी नहीं आई है। न्यायालय द्वारा सोमवार तक इसकी सूची देने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी सूची आने के बाद इसमें पूरी पारदर्शिता आएगी कि किसने किसको कितना चंदा दिया है और ये जानकारी जनता के सामने भी आने चाहिए। इस अवसर पर संचालन यूनुस अली ने किया मुख्य रूप से जिला महासचिव इगलास हुसैन, सोमेंद्र यादव, नरेशपाल, नरेंद्र कठेरिया, डीके पाल, देवेंद्र चौहान, सोनपाल शाक्य, मीणा शाक्य, सरताज खान, मुन्नवर, भूरे, लोकपाल सिंह, उमेश मिश्रा, सुधीर उपाध्याय आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights