मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 7 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दिव्यांगों के सामाजिक उत्थान को सरकार प्रयत्नशील -राजीव कुमार गुप्ता

March 15, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ‘दिव्यांग सम्मेलन’ में केंद्रीय राज्यमंत्री बी०एल० वर्मा, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सम्बोधित किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री बी०एल० वर्मा ने कहा मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में दिव्यांगजनों के लिए जितना कार्य किया है, उतना कभी किसी सरकार ने नहीं किया। मोदी सरकार ने दिव्यागों का सम्मान बढ़ाया है। इसलिए दिव्यांगजनों का मान- सम्मान और स्वाभिमान यदि कहीं सुरक्षित है तो वर्तमान की भाजपा सरकार में है। देश का हर दिव्यांग आज भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा दिव्यांगजन के कल्याण के लिए भाजपा ने कई कार्य किए हैं। उन्होंने सरकार द्वारा दिव्यांगों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही जैसे दिव्यांग पेंशन, उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन में नि:शुल्क यात्रा, आवास, स्वरोजगार, मोटराइज ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, अनेकों योजनाएं से अवगत कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा दिव्यांगजनों को राष्ट्र की मुख्य धारा में लाने का कार्य मोदी व योगी सरकार ने किया है, दिव्यांगों के बेहतरी व उनके सामाजिक उत्थान के लिए भाजपा सरकार प्रयत्नशील है, उन्होंने कहा जब से योगी की सरकार आई है और केंद्र में भाजपा की सरकार ने हमेशा हमने दिव्यांगों के बारे में सबसे पहले सोचा है और उनके लाभ रोहित को सबसे पहले रखा है, डबल इंजन की सरकार ने हर जाति और वर्ग से उठकर भाजपा की सरकार ने काम किया है। उन्होंने कहा डबल इंजन भाजपा सरकार की मंशा है, हर जरूरतमंद तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंच सके।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कहा सरकार दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर प्रयासरत है। साथ ही कहा जिससे वह भी समाज में कदम से कदम मिलाकर चल सके। वर्तमान समय में थोड़ी सी जागरूकता से दिव्यांगता का विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर जीवन सरल हो सकता है, भाजपा सरकार हर तबके के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। पात्र व्यक्तियों को योजना का सीधा लाभ मिल रहा है, और बिचौलिए अब नजर नहीं आते हैं। जिला दिव्यांग सम्मेलन को प्रदेश सह-संयोजक अभिषेक त्रिवेदी, क्षेत्रीय संयोजक अमित शर्मा, जिला संयोजक गुड्डू गुप्ता, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय विकलांग संघ ठा० धर्मेंद्र सिंह ने भी सम्बोधित किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights