पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का किया शिलान्यास, जानिए इनकी लंबाई और कहां होगा निर्माण

download-6-4
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में दो नए मेट्रो कॉरिडोर का शिलान्यास किया। दिल्ली में बनने वाले दोनों कॉरिडोर में से एक कॉरिडोर लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक तक और दूसरा इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक होगा। इन पर 8400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बुधवार को ही केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में दो नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूर दी है। केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बुधवार को केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक के बीच पहला कॉरिडोर होगा, जिसकी लंबाई 8.4 किलोमीटर होगी। वहीं, दूसरा कॉरिडोर इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ के बीच होगा जिसकी लंबाई 12.4 किलोमीटर होगी। इन दोनों कॉरिडॉर का काम मार्च 2029 तक पूरा कर लिया जाएगा।दिल्ली मेट्रो के फेज चार के दो नए कॉरिडोर को मंजूरी मिलने से दिल्लीवासियों के लिए आवाजाही और सुगम हो जाएगी। दोनों कॉरिडोर को मंजूरी मिलने का कई वर्षों से लोगों इंतजार था। दोनों कॉरिडोर से दिल्ली के अंदर के यातायात कनेक्टिविटी को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। दोनों कॉरिडोर के बन जाने से मेट्रो से दक्षिणी, पुरानी, मध्य और पूर्वी दिल्ली जाना-आना बेहद सुलभ हो जाएगा। इससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर से लोगों को राहत मिलने के साथ बाजार को भी फायदा होगा।लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो फेज-चार का एक हिस्सा है। यह कॉरिडोर लाजपत नगर को साकेत जी ब्लॉक से जोड़ेगा। यह लाइन पूरी तरह से एलिवेटेड होगी और इसमें कुल आठ मेट्रो स्टेशन होंगे। इस रूट के बन जाने के बाद दक्षिणी दिल्ली के भीतर कनेक्टिविटी और अधिक बढ़ जाएगी। लाजपत नगर बाजार दिल्ली के प्रमुख बाजारों में से एक है। इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 8.385 किलोमीटर होगी। इसमें कोई भी अंडरग्राउंड स्टेशन नहीं होगा। 8 स्टेशनों में से 4 स्टेशन जिसमें लाजपत नगर, विनोबापुरी, चिराग दिल्ली, साकेत जी ब्लॉक इंटरचेंज स्टेशन होंगे। इस रूट पर सिल्वर, मैजेंटा, पिंक और वॉयलेट लाइन की कनेक्टिविटी होगी। लाजपत नगर, विनोबापुरी, चिराग दिल्ली और साकेत जी ब्लॉक के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यह लाइन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी और शहर में यातायात की भीड़ को कम करने में मदद करेगी।इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर ग्रीन लाइन का विस्तार है। ग्रीन लाइन के एक्सटेंशन के साथ ही इस रूट पर रेड, येलो, एयरपोर्ट लाइन, मैजेंटा, वॉयलेट और ब्लू लाइनों के साथ इंटरचेंज की सुविधा होगी। इस रूट के विस्तार के साथ ही यात्रियों को इंटरचेंज स्टेशनों के और भी अधिक विकल्प मिल जाएंगे। इस कॉरिडोर में 11.349 किमी अंडरग्राउंड लाइन होगी और 1.028 किमी एलिवेटेड लाइन होगी, जिसमें 10 स्टेशन शामिल हैं। यह लाइन हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इस लाइन पर आठ इंटरचेंज स्टेशन होंगे, जिसमें से इंद्रलोक, नबी करीम, नई दिल्ली, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, लाजपत नगर, चिराग दिल्ली और साकेत जी ब्लॉक। यह स्टेशन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सभी मौजूदा लाइनों के बीच इंटरकनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights