मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

व्रत श्रेष्ठ संकल्प है, उपवास ईश्वरीय चेतना का सान्निध्य: संजीव

April 18, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


-नौ देवियों के रूप में सजीं संस्कारशाला की देवकन्याएं
-झांसी की रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से किया गया विभूषित
-यज्ञ की पूर्णाहुति में रखें ‘‘इदम न मम‘‘ का भाव

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी (बदायूं)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चल रहे प्रखर बाल संस्कारशाला की बालिकाएं नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के विभिन्न रूपों में सजीं। शिक्षकों और अभिभावकों ने भव्य आरती की। बालिकाओं को ‘‘झांसी की रानी लक्ष्मीबाई‘‘ सम्मान से विभूषित किया गया।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि व्रत श्रेष्ठ संकल्प और उपवास ईश्वरीय चेतना का सान्निध्य है। नवरात्र में मंत्र जप कर ईश्वरीय उपस्थिति को बनाएं रखें। श्रेष्ठ चिंतन और सद्भावों की पात्रता को विकसित करें। दैवी विभूतियों के समक्ष सुपात्रों की श्रेणी अर्जित करें। मां दुर्गा धर्म की स्थापना, देवत्व की रक्षा, असुरों का संहार करने और विश्वकल्याण के लिए शक्ति रूप में प्रकट हुईं। यज्ञ की पूर्णाहुति में ‘‘इदम न मम‘‘ का भाव रखें।
निर्मल गंगा जन अभियान के सुखपाल शर्मा ने कहा कि शक्तिस्वरूपा की कृपा उन्हीं को प्राप्त होती है। जो साधना के सुरों का सुंदर और समुचित समंवय अपनी अंतरात्मा से कर पाते हैं।
नवरात्र के छठे दिन संस्कारशाला की देवकन्याएं मां दुर्गा की शक्ति मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कुष्माण्डा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री के रूप में सजीं। शिक्षकों, अभिभावकों संरक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने शक्तिस्वरूपाओं के चरणकमलों को पावन किया। भव्य आरती, पुष्प वर्षा के बाद गंगा जल का अभिसिंचन किया।


संस्कारशाला की ओर से गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने देवकन्या भूमि शर्मा, रौनक चैहान, कनक चैहान, खुशबू शर्मा, आयुषी सिंह, नेहा शर्मा, दीप्ति शर्मा, कल्पना शर्मा और राधा को ‘‘झांसी की रानी लक्ष्मीबाई‘‘ सम्मान से विभूषित किया गया।
इस मौके पर सोनाली माहेश्वरी, पिंकी शर्मा, विनय कुमारी, रिंकी शर्मा, रेशम शर्मा, रीना शर्मा, मंजला, आरती शर्मा आदि मातृशक्तियों का सहयोग रहा। संचालन मृत्युंजय शर्मा ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights