इस साल भी शादियों पर कोरोना की काली नजर,खासकर रविवार के दिन पड़ने वाली अधिकांश शादियां स्थगित

xshadi1-1618499088.jpg.pagespeed.ic.kToM1M045h
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

रायबरेली। अप्रैल और मई में पांच हजार से ज्यादा शादियां प्रस्तािवित हैं और ज्यादातर लोगों ने शादी की तैयारियां पूरी कर ली हैं,अगले सप्ताह से शुरू हो रहे लग्न पर कोरोना की काली नजर लग गई है। लेकिन बढ़ते संक्रमण के बीच एक बार फिर धूमधाम से शादी की उम्मीद लगाए लोगों के सपने को बड़ा झटका लगा है। खासकर रविवार के दिन पड़ने वाली शादियों को स्थगित किया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अप्रैल-मई शादियों का सीजन होता है। शुभ मुहूर्त के चलते इस महीने बड़ी संख्या में लोग शादी के बंधन में बंधते हैं, लेकिन कोरोना की वजह से लागू किए गए नए नियमों के चलते लोगों को अपने प्लान में बदलाव करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ, शादियों से अपना रोजगार चलाने वाले साउंड सिस्टम, बैंडबाजा और कैटरिंग सहित कई अन्य लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

शादियों को लेकर कोई स्पष्ट गाइडलाइन न होने के कारण वर-वधू पक्ष के लोग भी परेशान हैं। लोग शादियां स्थगित कर रहे हैं। रविवार के दिन जिसकी शादी पड़ेगी उसके मेहमान को आने में बहुत दिक्कत होगी। यही वजह है कि 25 अप्रैल की कई बुकिंग निस्तर हो गई है।

सख्ती एवं समय की बाध्यता की वजह से लोग बुकिंग कैंसिल कर हैं। चार माह की बैठकी के बाद इस लग्न में कारोबार पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी थी जो कोरोना की भेंट चढ़ता दिख रहा है।

शनिवार को कपड़ों की दुकानों पर रौनक दिखाई दी। खासकर शादी की तैयारी में जुटे लोग लंहगा, साड़ी, शेरवानी, सूट खरीदते नजर आए। ज्यादातर लोगों ने खरीदारी के लिए रविवार का दिन तय किया था, लेकिन कोरोना कफ्यू के कारण एक ही दिन पहले खरीदारी पूरी कर ली।

पिछले साल की तरह लाकडाउन न लग जाए इसलिए जल्दी-जल्दी तैयारी की जा रही है। सराफा की दुकानों पर भी लोग ज्वेलरी खरीदने पहुंच रहे हैं। पिछले माह जब सोना सस्ता हुआ था तब लोगों ने जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर ली थी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights