ब्लूमिंगडेल स्कूल की फेयरवेल पार्टी में छात्र-छात्राओं ने बिखेरी मनोहारी छटा

WhatsApp-Image-2024-02-12-at-19.12.19-1-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में जूनियर्स छात्र-छात्राओं द्वारा सीनियर्स छात्र-छात्राओं हेतु ‘विदाई समारोह’ का आयोजन किया गया। जिसके तहत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया गया। इसके अतिरिक्त अनेक विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के अनुरूप उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का आगाज़ सीनियर्स का स्वागत कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य-अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप-प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें बच्चों ने स्वागत गीत सामूहिक नृत्य काव्यपाठ आदि प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इस अवसर पर कक्षा-12 के विद्यार्थियों ने विद्यालय के अपने अनुभव को व्यक्त किया। इतना ही नहीं काव्या वैश्य को मिस ब्लूमिंगडेल एवं गर्व जैन को मिस्टर व्लूमिंगडेल के ताज से नवाजा गया। अंजलि शर्मा, मुस्कान रस्तोगी, राधिका आहूजा, यामीन अहमद, अरीब नवाज, पर्व रस्तोगी, अब्बास, अनामिका, हिमांशु आदि को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अविस्मरणीय अवसर पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को उच्चतम अंक प्राप्त करने हेतु शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हुए छात्रों के साथ व्यतीत किए हुए यादगार पलों को भी एकबार फिर से दुहराय।


इस कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता सैफउद्दीन द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम की तैयारी आई0 टी0 अध्यापक मोहि-उद्दीन एवं बायोलॉजी की अध्यापिका दीक्षा शर्मा के नेतृत्व में हुआ।

इस स्वर्णिम अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या शोभा फ्रांसिस, निर्देशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा और सभी ने छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड परीक्षा हेतु शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights