भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

37085874-8857-48fd-ad2b-78fb46abcc9b
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


सभी प्रत्याशियों का भाजपा कार्यालय पर हुआ स्वागत एवं अभिनन्दन ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने जिले की 50 वार्डों पर प्रत्याशी घोषित किये है निश्चित रूप से सभी प्रत्याशी विजय होकर आएंगे और अध्यक्ष जिला पंचायत की कुर्सी पर भाजपा का कर्तकर्ता बैठेगा।

सांसद डा० संघमित्रा मौर्य ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृव द्वारा घोषित प्रत्याशी को जीत की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं देती हूं। प्रदेश एवं क्षेत्र नेतृत्व ने पार्टी के सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है। भाजपा सदैव कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ खड़ी है।

जिला प्रभारी कुँवर महाराज सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी है। निश्चित रूप से पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। सभी समर्थित प्रत्याशियों को पार्टी कार्यालय पर बुलाकर उनको माला पहना कर मिठाई खिलाकर स्वागत अभिनंदन किया और उनको जीत की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र हित की पार्टी है और यह कार्यकर्ता आधरित पार्टी है। कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल भाजपा में ही सम्भव है। यहाँ कार्यकताओं की निष्ठा और मेहनत को ध्यान में रखते हुए ही सर्मथन दिया गया है।
सभी प्रत्याशी सदस्य जिला पंचायत बनकर आएंगे।

इस मौके पर विधायक राजीव कुमार सिंह कुशाग्र सागर पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य चेयरमैन दीपमाला गोयल चेयरमैन आकाश वर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर पटेल क्षेत्रीय मंत्री राजीव गुप्ता वरिष्ठ नेता राणाप्रताप सिंह महामंत्री शारदाकांत शर्मा सुधीर श्रीवास्तव अरुण प्रकाश धोवी एमपी सिंह राजपूत प्रभाशंकर वर्मा आशीष शाक्य भगवान सिंह मौर्य डा० आशीष शर्मा कौशल शास्त्री रानी सिंह पुंडीर मोनिका गंगवार अवनीश सिसोदिया दुष्यंत शर्मा मनोज मोदी मनोज गुप्ता शैलेंद्र शर्मा अमित सिंह ज्ञानेन्द्र वर्मा रजत गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights