मुख्तार अंसारी को लाने के रूट पर यूपी एसटीएफ UP STF की भी तैनाती

10_01_2021-mm_ansari_21257558
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में ट्रांसफर को लेकर कवायद जोर-शोर से चल रही है. मामले में पंजाब सरकार से लेकर यूपी सरकार तक नजर बनाए हुए है. पल-पल के अपडेट लिए जा रहे हैं. इस बीच यूपी सरकार ने मुख्तार अंसारी को लाने के रूट पर यूपी एसटीएफ (UP STF) की भी तैनाती कर दी है. एसटीएफ को मुख्तार के काफिले की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. एसटीएफ की एक टीम इस समय नई दिल्ली में डेरा भी डाल दिया है. लेकिन पता चला है कि नई दिल्ली में एसटीएफ की एसयूवी खराब हुई है. एसटीएफ की टीम अपनी एसयूवी को दुरुस्त करा रही है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मुख़्तार अंसारी के लिए 5 अप्रैल की रात खौफ वाली रही. रोपड़ जेल सूत्रों के मुताबिक, बाहुबली मुख्तार अंसारी यूपी जाने के खौफ से रात भर सो नहीं पाया. वह अपने बैरक में बेचैन दिखा. उसने रात का खाना भी नहीं खाया. वह कभी अपना चश्मा निकलता तो कभी पहन लेता तो कभी उठकर टहलने लगता था.

2 सीओ सहित 100 पुलिसकर्मियों की फौज पहुंची रोपड़

बता दें मंगलवार को 2 सीओ और 100 पुलिसकर्मियों की टीम सुबह बांदा से रोपड़ पुलिस लाइन पहुंच गई है. मुख़्तार को रोपड़ से बांदा जेल में शिफ्ट किया जाना है. दरअसल, साल 2019 में रंगदारी के एक मामले में पंजाब पुलिस मुख़्तार को बांदा जेल से लेकर गई थी. इसके बाद से दो साल में 8 बार यूपी पुलिस उसे लेने के लिए गई लेकिन मुख़्तार को यूपी भेजने से स्थानीय पुलिस ने इनकार कर दिया. इसके बाद योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां से मुख़्तार को दो हफ्ते में यूपी भेजने का आदेश दिया गया.
सुरक्षा को लेकर परिवार ने खड़े किए सवाल

मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और सांसद अफजाल अंसारी ने योगी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए उनकी जान को खतरा बताया है. अफजाल अंसारी ने कहा कि जिस तरह से सरकार के मंत्री और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बयानबाजी कर रहे हैं, उससे कहीं न कहीं शंका पैदा हो रही है. इसी बीच खबर है कि मुख़्तार की पत्नी ने शिफ्टिंग के दौरान सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights