मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शराब को लेकर योगी सरकार के फैसले पर भड़के वरुण गांधी, ‘रामराज्य’ पर कह दी ये बात

December 21, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। भाजपा सांसद वरुण गांधी अक्सर अपनी बयानबाजी से सुर्खियों से रहते हैं। वह प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों की खुलकर अलोचना भी करते हैं। इस बार भाजपा सांसद ने उत्तर प्रदेश की नई आबकारी नीति को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने शराब को लेकर सरकार के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। वरुण गांधी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि क्या ‘रामराज्य’ में सरकार के पास राजस्व बढ़ाने के लिए इससे (शराब से) बेहतर विकल्प नहीं है? बता दें कि योगी सरकार ने नई शराब नीति को मंजूरी दी है। नई नीति के तहत रेलवे और मेट्रो स्टेशन पर भी अब शराब का प्रीमियम ब्रांड उपलब्ध होगा।  भाजपा सांसद ने कहा कि करोड़ों परिवार उजाड़ने वाली शराब का ‘राजस्व वृद्धि’ के लिए प्रचार किया जाना दुखद है। शराब का नकारात्मक असर शराबी से अधिक उनके परिवार पर पड़ता है, महिलाओं व बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। वरुण गांधी से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी नई आबकारी नीति पर सवाल उठा चुके हैं।अखिलेश यादव ने यूपी सरकार द्वारा प्रदेश के रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांड शराब बेचने की अनुमति देने पर कहा कि क्या अब भाजपा सरकार के पास प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन बनाने के लिए यही रास्ता बचा है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब तो यही हुआ कि प्रदेश में लाखों-करोड़ों के निवेश का दावा झूठा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights