मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गोरखपुर में बोले जेपी नड्डा, भाजपा के सुशासन और पूर्व की सरकारों के कुशासन को जनता के बीच ले जाएं

December 20, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोरखपुर एनेक्सी भवन में 2024 चुनाव को लेकर मंत्र दिया। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने क्षेत्र के पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव की जीत के लिए मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में मिली जीत का माहौल 2024 तक बनाएं रखें। भाजपा के सुशासन और पूर्व की सरकारों के कुशासन को जनता के बीच ले जाएं। जन-जन तक विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है। इस लक्ष्य लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा सांसद नेता रवि किशन के साथ विकासशील भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में नया गोरखपुर नया आकार ले रहा है। बिना भेदभाव के सभी लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। गरीबों को अपना आवास मिल रहा है। कहा कि यूपी में विकास तेज गति से हो रहा है और गरीबों तक शासन की योजनाएं पहुंच रही हैं। बता दें कि इससे पहले उन्होंने बस्ती जिले में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप नेताओं को संसद में चर्चा और बहस करने के लिए भेजते हैं। लेकिन कल कुछ लोगों ने संसद में बहस करने के बजाय जोकर का काम किया और उपराष्ट्रपति की नकल की। इस दौरान एक सांसद उप राष्ट्रपति की नकल कर रहे थे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसका वीडियो बना रहे थे। जिस कांग्रेस के बारे में कहा जाता है कि उसका इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है, उस कांग्रेस के नेता किसान के बेटे, जाट के बेटे और ओबीसी प्रतिनिधि का अपमान कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights