मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

काशी की जनसभा में PM मोदी का CM योगी ने किया स्वागत, बोले- हम 2047 में देश को विकसित भारत बनाएंगे

December 18, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी के बरकी जनसभा में स्वागत करते हुए कहा कि ये नया भारत मोदी की गारंटी का है। देश के अंदर ये परिवर्तन विश्वास का परिवर्तन है। उन्होंने लोगों से इस विकसित भारत संकल्प यात्रा को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि हम 2047 में भारत को विकसित भारत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासी नए भारत की अनुभूति कर रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों का विश्वास बढ़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि देश में पहली बार गरीब किसी सरकार का एजेंडा बने हैं। बिना किसी भेदभाव के। यह मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाभार्थियों से सीधा संवाद करने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के साथ मिल-बैठकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व उसके प्रगति की जानकारी ले रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों के हितों के लिए आगे और क्या किया जा सकता है उसकी भी चर्चा प्रधानमंत्री सीधे लोगों से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन लोगो के विश्वास का है। मुख्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत मोदी गारंटी वाली गाड़ी की चर्चा करते हुए कहा कि यह भी लोग पहली बार देख रहे हैं कि लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं के प्रगति व उसे प्राप्त करने की बाबत संपूर्ण जानकारी लाभार्थियों से सीधे प्राप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों ने पिछले नौ वर्षों में बदलते काशी को देखा है।
इस दौरान उन्होंने “काशी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023” के प्रतिभागियों के कुछ लाइव खेल कार्यक्रमों को भी देखा तथा कार्यक्रम के विजेताओं के साथ वार्तालाप करते हुए उन्हें शाबाशी दिया। कार्यक्रम के दौरान वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी वार्ता कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने आगामी ‘काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता’ के क्यू आर कोड का भी लोकार्पण किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights