मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

April 5, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रंजन ने विकासखंड दातागंज के अति संवेदनशील गांव डहरपुर कला, पापड़ एवं समरेर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया एवं दातागंज एवं समरेर में नामांकन केंद्रों का भी निरीक्षण किया यहां उन्होंने बैठने की व्यस्थाओं, बैरिकेटिंग एवं पार्किंग, रैम्प एवं पेयजल की व्यवस्थाओं को देखा एवं तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।
डीईओ/डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी प्रशासन के साथ-साथ जनता की भी है। आपका गांव है कुछ भी विवाद होगा तो लंबे समय तक आपको ही भुगतना पड़ेगा। जितना आप सहयोग करेंगे चुनाव सकारात्मक माहौल में आगे बढ़ेगा वह आपके लिए भी और हमारे लिए भी अच्छा रहेगा। अच्छे प्रत्याशी चुनिए जिससे गांव का विकास हो। आज सरकार गांव को सीधे रूप से पैसा दे रही है। ऐसे प्रत्याशी को चुनिए जो गांव के लिए अच्छा सोचे तो गांव की तस्वीर बदलने में देर नहीं लगेगी। साड़ी, कपड़ा, दारु-शराब जैसे प्रलोभन काम में नहीं आएंगे। गांव में अच्छे स्कूल होंगे जहां से आपके बच्चे पढ़ कर आगे बढ़ेंगे वह काम में आएंगे। इसलिए ऐसे व्यक्ति कुछ नहीं है जो गांव में अच्छे-अच्छे कार्य कराएं स्कूल अस्पताल आंगनवाड़ी केंद्र सही कराएं जो गांव का विकास के बारे में सोचता हो वही आपको और आपके बच्चों को अच्छा भविष्य दे सकता है। मतभेद खत्म करें, वोट उसी को दें जो गांव के विकास के बारे में सोचता हो। शांति व्यवस्था व सौहार्द बनाकर रखिए। उन्होंने बुजुर्गों से अपील की है कि जिन लोगों के बीच में झगड़ा हो उनको बैठा कर समझाएं। पानी, नाली एवं सड़क आदि को लेकर छोटे-छोटे विवाद हो जाते हैं, जो आगे जाकर बड़े हो जाते हैं। पहले यही विवाद लोग आपस में पंचायत करके सुलझा लिया करते थे लेकिन अब थाने पहुंच जाते हैं, विवादों को बढ़ने न दें। सभी लोग अच्छा कार्य करें और आगे बढ़े। अपना और अपने गांव का नाम रोशन करें। हम चाहते हैं कि यह गांव संवेदनशील गांव की सूची से हट जाए। इसलिए गांव में अच्छा माहौल कायम करें छोटे-मोटे झगड़ों को भुलाकर आपसी सौहार्द कायम करें। ग्रामीणों ने अधिकारियों से वादा किया कि वह गांव में शांति व्यवस्था कायम रखेंगे, अच्छे माहौल में चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करेंगे किसी भी प्रकार की खुराफात नहीं होने देंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights