कोरोना संक्रमण को लेकर सभा में 5 से ज्यादा लोगों की भीड़ पर पाबंदी

yogi_6780039_835x547-m
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। योगी सरकार ने गाइडलाइन जारी की है. इसके तहत किसी भी सभा में 5 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा होने पर पाबन्दी लगा दी गई है. साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं. कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस बाबत एक पत्र सभी जिलों के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भेजा है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पत्र में लिखा गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के मद्देनजर कोविड-19 के प्रसार को देखते हुए यह जरूरी है कि अत्यंत सावधानी के साथ चुनाव संपन्न करवाए जाएं. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए होने वाले सार्वजानिक जनसभा हेतु 5 से अधिक व्यक्तियों की भीड़ इकठ्ठा न हो. इतना ही नहीं सार्वजानिक भोज की अनुमति भी न दी जाए, जिससे की संक्रमण फैलने का खतरा बढे. इसके लिए सभी जनपदों में आवश्यकतानुसार धारा 144 लगा दी जाए. यदि इसका उल्लंघन कोई व्यक्ति या संस्था करती है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए.

सार्वजनकि कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं
इतना ही नहीं शहरी इलाकों में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए किसी भी सार्वजानिक कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा की भीड़ इकठ्ठा होने पर भी लोग लगा दी गई है. शाशनादेश में कहा गया है कि सभी गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन करवाया जाये.
सीएएम योगी ने दिए सख्ती के आदेश 

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी बढ़ रहे संक्रमण के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती कर कड़ी कार्रवाई करें, ताकि संक्रमण पर काबू पाया जा सके. सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह बातें सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे सिविल अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने के बाद कही. सीएम को टीका स्टाफ नर्स रश्मि जीत सिंह ने लगाया.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights