दो फीट तीन इंच के अजीम मंसूरी की बुशरा से हुई इंगेजमेंट

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शामली/हापुड़। शामली जनपद के कैराना निवासी अजीम मंसूरी की अब उनकी शादी हापुड़ की रहने वाली बुशरा से तय हो गई है. बुशरा की कद काठी भी अजीम जैसी ही है. लिहाजा दोनों परिवारों ने रिश्ते को मंजूर कर लिया. अजीम ने हापुड़ पहुंचकर बुशरा को एक सोने की अंगूठी और 2100 रुपए सगुन के तौर पर दिए, तो वहीं बुशरा के परिजनों ने भी अजीम को एक सोने की अंगूठी और 3100 रुपए देकर रिश्ता पक्का कर लिया.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हापुड़ के मजीदपुरा से सभासद हाजी अय्यूब और अजीम के रिश्तेदार शहीद मंसूरी ने इस रिश्ते को तय करवाया है. हाजी अय्यूब ने अजीम मंसूरी का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा था. उसके बाद उन्होंने सोचा क्यों न उनके मोहल्ले की रहने वाली बुशरा से उनकी शादी तय करवा दी जाए. हाजी अय्यूब ने अपने प्रॉपर्टी बिजनेस के पार्टनर शहीद मंसूरी से संपर्क किया. इसके बाद दोनों परिवारों  हुई. बुशरा के परिवार वाले कैराना पहुंचे और अजीम से बातचीत की. फोटो देखकर अजीम ने शादी के लिए हामी भर दी. उसके बाद अजीम सगुन लेकर हापुड़ पहुंचे और बुशरा से सगाई की.

बता दें बुशरा इस समय बीकॉम फर्स्ट इयर की छात्र हैं और उनकी उम्र 20 साल है. बुशरा की हाइट 3 फ़ीट है. पढ़ाई पूरी होते ही बुशरा और अजीम का निकाह हो जाएगा. कम हाइट की वजह से अजीम मंसूरी की शादी नहीं हो पा रही थी. घोड़ी चढ़ने का सपना देख रहे अजीम ने वर्तमान मुख्यमंत्री से लेकर जिले के अफसरों से भी गुहार लगाई थी. अब उनका यह सपना भी पूरा हो गया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights