बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिछले पांच माह पहले एक किशोरी के साथ कुछ लोगों ने घर में घुस कर दुराचार किया। जिसमें बीती रात पीड़िता की मां की ओर से इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही पीड़िता को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा था। करीब पांच माह पहले उसके ही गांव के दो लोगों ने उसकी 14 वर्षीय पुत्री को डरा-धमका कर उसके साथ दुराचार कर दिया। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी बीते दिन अपनी मां को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुराचार और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। इधर कोतवाल डीएस सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही पीड़िता को मेडीकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।