विभिन्न पार्टी छोड़कर आये युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई -ओमकार सिंह

8b6bfb68-798c-4ff2-9a89-6faacf999e29
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने विभिन्न पार्टी छोड़कर आये युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जौनसार में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। उन्होंने कहा युवाओं ने उम्‍मीद जताई कि अब उनकी समस्‍या सुनी जाएंगी और इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने का कार्य किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


ओमकार सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी के कारण युवा परेशान हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध हो रहा है,लेकिन अभी तक इस समस्‍या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। विकास कार्य भी पूरी तरह से ठप हो गए हैं। इस मौके पर युवाओं ने कहा कि हम सभी को पूरी मेहनत से 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करना होगा, साथ ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में घर-घर जाकर बताएं। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि वैसे ही लोग कोरोना महामारी के चलते परेशानी में हैं, ऐसे में महंगाई का बोझ डालने से गरीब का निवाला भी छीना जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि जनसमस्‍याओं के विरोध में पार्टी के कार्यकर्त्‍ता हर समय तैयार हैं और उसका विरोध किया जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights