बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव हैवतपुर स्थित मां गौरी के मंदिर की स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने पर यहां माता रानी के भक्तों ने आज शुक्रवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। बताते है कि पिछले चार वर्षों से माता रानी के भक्त इसका स्थापना दिवस यहां धूमधाम से मनाते हुए चले आ रहे है। मंदिर में सबसे पहले सुबह से ही यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। उसके बाद गांव में माता रानी की झांकी निकाली गई। जिसका गांव में जगह-जगह स्वागत किया गया। बाद में सभी देवी- देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर पर पंहुच कर महिलाओं ने भजन-गीत भी गाएं। उसके बाद यहां भंडारा आयोजित किया गया। साथ ही लोगों को प्रसाद का वितरण भी किया गया। स्थापना दिवस को सफल बनाने में ठाकुर देव सिंह, जितेंद्र सिंह, नितेश सिंह, अभिषेक सिंह, हार्षित सिंह आदि भक्तों का विशेष सहयोग रहा।