महिला को कोविड वैक्सीन की दे दी डबल डोज

05_12_2020-vaccine-3_21137446
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कानपुर देहात। कानपुर देहात के मंडौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम ने लापरवाही करते हुए महिला को कोविड वैक्सीन की डबल डोज दे दी. इससे हड़कंप मच गया. शिकायत पर चिकित्सा प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया है. गुरुवार को मंडौली गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा था. गांव की कमलेश कुमारी वैक्सीन लगवाने गई थी. वैक्सीनेटर एएनएम अर्चना ने वैक्सीन की एक डोज दी. कमलेश कुमारी को निगरानी के लिए कुछ देर रोक लिया गया. आरोप है कि एएनएम ने लापरवाही के चलते मोबाइल पर बात करते कमलेश कुमारी को वैक्सीन की डबल डोज दे दी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिससे कमलेश देवी को हांथ में सूजन भी हो गई और दर्द भी है. जब कमलेश देवी ने दो इंजेक्शन की बात पूछी तो अर्चना ने गलती से लगने की बात बोलकर अपना पल्ला झाड़ लिया और उल्टा पीड़ित को ही फटकार लगा दी. पीड़ित महिला के बेटे ने बताया कि दो बार वैक्सीन लगने के चलते मां के हाथ में हल्की सूजन है, हालांकि कोई अभी चिंताजनक बात नहीं सामने आई है. हल्का बुखार जरूर आया है. फिलहाल महिला के परिजनों ने इस बात की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की है, ताकि आगे किसी मरीज के साथ इतनी बड़ी लापरवाही ना हो सके. पीड़िता ने ऐसे लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है.

सीएंम योगी ने दिए निर्देश
प्रदेश में अब तक 5,99,045 लोग संक्रमण मुक्‍त हो चुकें हैं. अब तक यूपी में 3 करोड़ 49 लाख 22 हजार 434 जांच की जा चुकी है. जो कि एक रिकार्ड है. उधर, सीएम योगी ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज समेत सभी चिकित्सा संस्थानों और सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में मेडिकल स्टाफ, आवश्यक औषधियों, मेडिकल उपकरणों, बैकअप सहित ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights