मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 23 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

UP में इन जिलों के कक्षा 1 से 12 तक के सभी प्राइवेट व मिशनरी स्कूल 11 अप्रैल तक बंद

April 2, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दूसरी तरफ लखनऊ अनेटेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी बड़ा फैसला ले लिया है. एसोसिएशन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी प्राइवेट और मिशनरी स्कूल-कॉलेज 11 अप्रैल तक पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके तहत एसोसिएशन से संबद्ध राजधानी लखनऊ सहित सीतापुर, हरदोई, वाराणसी, लखीमपुर में सभी प्राइवेट और मिशनरी स्कूल बंद रहेंगे. प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष व संत जोसेफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने बताया कि हमारी एसोसिएशन से सभी विद्यालयों से बात हो गई है जो भी हमारे एसोसिएशन से जुड़े विद्यालय हैं चाहे वह सीतापुर ,लखीमपुर, वाराणसी, हरदोई या फिर राजधानी लखनऊ के हों, उन्होंने इस फैसले का स्वागत किया है. साथ ही कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के प्राइवेट विद्यालय या मिशनरी विद्यालय पूर्णतया 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे.

उन्होंने कहा कि पठन-पाठन का सभी कार्य ऑनलाइन होगा. विद्यालयों को पूर्णतया सैनिटाइज कराने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी. शिक्षकों को विद्यालय में आकर परीक्षा संबंधी जो भी कार्य बचे हुए हैं, उसको करने होंगे. साथ ही ऑनलाइन क्लासेज को और बेहतर और रोचक बनाने के लिए विद्यालय में आकर उसका पूरा खाका तैयार करना होगा.

बिना पैरेंट्स की कंसर्न के परीक्षाएं नहीं: अनिल अग्रवाल
योगी सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए अनिल अग्रवाल बताते हैं कि जिन विद्यालयों में परीक्षा संबंधी कार्य चल रहा है. वहां पेरेंट्स की कंसर्न लेकर के उन छात्रों की परीक्षाएं विद्यालय द्वारा कराई जाएंगी. चाहे परीक्षा लिखित हो या मौखिक. अगर प्रैक्टिकल एग्जाम भी हैं तो बिना पैरेंट्स की कंसर्न के छात्रों की परीक्षा किसी विद्यालय में ना हो. एसोसिएशन इस बात पर भी पूरी नजर रखेगा.

नहीं तो विद्यालय होंगे उत्तरदायी

अनिल अग्रवाल ने यह भी बताया कि नए शैक्षणिक सत्र में किसी भी प्रकार का ऑफलाइन कार्यक्रम चाहे विद्यालय से जुड़ा हो अथवा पढ़ाई से. छात्रों को 11 अप्रैल तक सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही सभी काम करना होगा. ऑफलाइन मोड का कोई भी कार्य विद्यालय द्वारा संपादित ना कराया जाए. अगर विद्यालय द्वारा यह कार्य संपादित कराए जाते हैं तो कोरोना के नियमों के उल्लंघन व नियम तोड़ने पर विद्यालय स्वयं उत्तरदायी होंगे.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights